Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Healthy Snacks For Midnights : दिनभर में हमें कुछ न कुछ खाने की क्रेविंग्स जरूर होती है, जो सामान्य है। लेकिन कुछ लोगों को मिड नाइट में मोबाइल पर वीडियो स्क्रॉल करते समय या फिर रील्स देखते समय अचानक से कुछ खाने की इच्छा होने लगती है। इस स्थिति में हमें समझ नहीं आता है कि आखिर क्या करें? कुछ लोग ऐसे में कई तरह के जंगफूड्स जैसे- चॉकलेट, चिप्स इत्यादि खाने लगते हैं, जिसकी वजह से मोटापा बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप भी इस तरह की गलती कर रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मिड नाइट में भूख लगने पर क्या खाएं और इससे आपकी फिटनेस पर भी असर पड़ता है।
एक्सपर्ट का कहना है कि देर रात खाने की क्रेविंग होना ब्लड में शुगर का स्तर असंतुलित होना, खाने का पैटन्र सही न होना, तनाव इत्यादि हो सकता है। ऐसे लोगों को रात में भूख लगती है, क्योंकि उन्होंने दिन में सही मात्रा में भोजन नहीं किया है। इससे वजन बढ़ने की भी संभावना होती है। आइए जानते हैं देर रात भूख लगने पर क्या खाएं?
मिड नाइट क्रेविंग्स को कम करने के लिए आप मखाना खा सकते हैं। मखाना काफी हल्का होता है। साथ ही इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। देर रात आप इसका सेवन रोस्ट करके कर सकते हैं। वहीं, दूध और मखाना भी आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे आपकी भूख शांत हो सकती है।
स्टीम्ड वेजिटेबल स्टिक्स काफी क्रीमी और स्वादिष्ट दिश है, जिसे छोले के साथ तैयार किया जाता है। अगर आपको देर रात में अक्सर भूख लगती है, तो आप इस हेल्दी विकल्प को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से आपकी भूख कंट्रोल होती है। साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी हेल्दी साबित हो सकता है।
देर रात खाने की इच्छा होने पर आप चिप्स या फिर अनहेल्दी चीजें खाने के बजाय 1 गिलास दूध पी लें। 1 गिलास दूध पीने से आपका भूख कंट्रोल हो सकता है। साथ ही आपके लिए यह हेल्दी भी हो सकता है। रात में 1 गिलास दूध पीने से आपको अच्छी और गहरी नींद भी आती है।
देर रात भूख लगने पर आप ड्राईफ्रूट्स या फिर सीड्स का सेवन कर सकते हैं। यह आपके भूख को शांत करने में काफी असरदार साबित हो सकता है। इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा। वहीं, बार-बार खाने की इच्छा भी कम होगी।
रात में भूख लगने पर आप ऐमारैंथ पफ्स का सेवन करें। इसमें हेल्दी कोलेस्ट्रॉल भरपूर रूप से होता है। साथ ही इससे आपकी भूख भी शांत होती है। ऐमारैंथ पफ्स में फाइबर होता है, जो भूख को कंट्रोल कर सकता है। नियमित रूप से ऐमारैंथ पफ्स का सेवन करने से शरीर की सूजन को भी कम करने में मदद मिलती है।
देर रात भूख लगने पर अनहेल्दी चीजें खाने के बजाय आप इन हेल्दी स्नैक्स का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको इन में से किसी तरह के खाद्य पदार्थ से एलर्जी की शिकायत है, तो इस स्थिति में डॉक्टर की मदद लें।