Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अगर आप मोमोज खाकर बोर हो गए हैं और शाम के नाश्ते में कुछ हेल्दी (Healthy snacks Recipe) खाना चाहते हैं, तो एक बार फरा जरूर ट्राय करें। यह चावल से बनने वाला एक पारंपरिक नाश्ता (Healthy snacks Recipe) है। जिसे उत्तर भारत में बड़े चाव से खाया जाता है। आहार विशेषज्ञ भी इसे काफी पौष्टिक् मानते हैं। आइए जानते हैं कि क्या है फरा और इसे कैसे बनाया जाता है।
फरा गुझिया जैसा दिखने वाला एक पारंपरिक व्यंजन है। पर यह मैदा और मावा की बजाए चावल और दाल के मिश्रण से बनता है। इसलिए इसे एक पौष्टिक नाश्ता (Healthy snacks Recipe) माना जाता है। हर जगह पर इसे अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है। इसी के साथ रेसिपी में भी थोड़े बहुत बदलाव होते रहते हैं। कुछ जगहों पर इसे पनगोझा भी कहा जाता है। इसमें किसी भी तरह के घी या तेल का उपयोग नहीं किया जाता। इसलिए ऐसे और हेल्दी (Healthy snacks Recipe) माना जाता है।
चावल का आटा – 500 ग्राम
गेहू का आटा - 200 ग्राम
चने की दाल – 150 ग्राम
उड़द की दाल – 150 ग्राम
लहसुन – 8-10 कली
अदरक – आधा इंच का टुकड़ा
हरी मिर्च – 4-5
हल्दी पाउडर 1 छोटे चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटे चम्मच
गरम मसाला – 1 छोटे चम्मच
सरसों का तेल 2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
चने और उड़द की दाल को रात भर के लिए पानी डालकर भिगो दीजिये या फिर 4-5 घंटो के लिए भी भिगो सकते है | जब दाल भीग जाए तो पानी निकालकर मिक्सी में पीस लें| अब लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को भी पीस लें | फिर पीसी हुई दाल में लहसुन, अदरक वाले पेस्ट को, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और नमक मिला दे|
अब चावल और गेहूं के आटे को मिलाकर गूंथ लें| एक भगोने या कुकर में पानी, सरसों का तेल और नमक डालकर उबलने के लिए रख दे | इसे चाहे तो मोमोज बनाने वाले बर्तन में या भाप में पकाकर बना सकते है | अब गुथे हुए आटे की गोल-गोल लोइया बनाकर बेल लें| फिर इसके बीच में पीसी हुई दाल के मिक्सचर को भरकर मोड़ दे| ऐसे ही सारी लोइयों का फरा बनाकर उबलते पानी में डालते जाएं| फिर इसे ढक्कन से ढककर पकने दें| बीच –बीच में चमचे से चला दे जिससे की फरा नीचे से चिपके न। जब फरा पक जाए तो इसे निकालकर टमाटर और हरी धनिया की चटनी के साथ सर्व करे| अपने स्वाद के अनुसार अगर आप इसे फ्राई करके खाना चाहें तो इसे काटकर डीप फ्राई भी कर सकते हैं।