... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 30, 2019 5:49 PM IST
इसमें वे सभी पोषक तत्व होते हैं जो बढ़ते बच्चों की ग्रोथ के लिए जरूरी हैं। साथ ही इन्हें डायबिटीज होने पर खाना भी फायदेमंद होता है। © Shutterstock
काले चने (black gram chaat) कई पोषक तत्वों से भरे हुए होते हैं। इसमें वे सभी पोषक तत्व (black gram chaat) होते हैं जो बढ़ते बच्चों की ग्रोथ के लिए जरूरी हैं। साथ ही इन्हें डायबिटीज होने पर खाना भी फायदेमंद होता है। वहीं पुरुषों की सेहत के लिए ये और भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। ये आयरन का भी बढि़या स्रोत हैं। आइए बनाते हैं काले चने से हेल्दी स्नैक्स काले चने की चाट (black gram chaat) ।
1 कप काला चना (काले छोले) उबले हुए, ¼ कप प्याज बारीक़ कटे हुए, ¼ कप टमाटर बारीक़ कटे हुए, ¼ कप आलू उबालकर, छिलका हटाकर टुकड़ो में काट लें। 2 टेबल स्पून कच्चा आम बारीक़ कटा हुए, ¼ टीस्पून काला नमक, 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून चाट मसाला, ½ टीस्पून आमचूर पाउडर, नमक स्वादानुसार।
1 टेबल स्पून हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ
1 टेबल स्पून पुदीने के पत्ते
1-2 टीस्पून नींबू का रस।
एक बड़े बाउल में उबले चने लें। अब इसमें कटे हुए प्याज, टमाटर, उबले आलू और बारीक कटी कच्ची अमिया डालें। अच्छे से मिक्स करें। इसमें अपनी पसंद के अनुसार मसाले यानी लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, आमचूर पाउडर, नमक और काला नमक आदि डालें। अगर आप स्पाइसी खाना पसंद करते हैं तो बारीक कटी हरी मिर्च भी डाल सकते हैं। बारीक कटे हरे धनिया के पत्ते उपर से बुरक दें। नींबू का रस निचोड़ कर हल्के गुनगुने सर्व करें। आप चाहें तो इन्हें टिफिन में भी पैक कर सकते हैं। ठंडे और गर्म इनका स्वाद दोनों तरह से बढि़या लगता है।
आप चने को चाहे जिस रूप में खाएं लेकिन इसे खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और दूसरे मिनरल्स होते हैं। हालांकि चने का इस्तेमाल हर तरह से फायदेमंद है लेकिन अंकुरित काला चना खाना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। अंकुरित चना खाने से क्लोरोफिल, विटामिन ए, बी, सी, डी और के साथ ही फास्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम की जरूरत भी पूरी हो जाती है। इस चाट को आप अंकुरित चने के साथ भी बना सकते हैं।
एक चम्मच सीड्स के साथ करें दिन की शुरुआत, तन-मन की सेहत को होगा लाभ