
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 12, 2024 7:31 AM IST
Tips To detox the kidneys: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। जिनका ख्याल रखना भी जरूरी है। लेकिन हमारी खराब लाइफस्टाइल दिन भर उल जलूल चीजें खाने की वजह से हमारे शरीर के इसी महत्वपूर्ण अंग को काफी नुकसान पहुंचता है, जिस पर शायद ही हम कभी ध्यान देते हैं। हम इस पर ध्यान देते हैं जब हमें परेशानी उत्पन्न होती है। किडनी हमारे शरीर से जितने भी वेस्ट चीज होती हैं उसे फिल्टर करने का काम करती है, हमें हेल्दी रखती है, और एक स्वस्थ जीवन देने में अहम भूमिका निभाती है। इसलिए इसे स्वस्थ रखने के लिए हमें ही तो काम करने होंगे। किडनी के लिए अधिक पर पदार्थ की मात्रा लेना स्वास्थ्यकर रहता है, इसलिए विशेषज्ञ आपको अधिक पानी पीने वह पदार्थ का सेवन करने के लिए कहते हैं। लेकिन स्मूदी भी इसमें काम आ सकती है और आपकी किडनी को स्वस्थ रख सकती है और आपकी किडनी को क्लीन कर सकती है। तो चलिए इस आर्टिकल में जाने किस किस तरह की स्मूदी का सेवन आप कर सकते हैं
ऑरेंज स्मूदी बनाने के लिए आपको चाहिए होगा डैंडेलियन की पत्तियां, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, शहद और पानी। इसके बाद इन सभी चीजों को आप एक साथ ब्लेड कर ले और ऑरेंज स्मूथ तैयार हो जाएगी।
बीटरूट हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है यह यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही ब्लैडर और यूरेथ्रा से बैक्टीरिया से भी आपको बचा के रखना है। बीटरूट स्मूदी बनाने के लिए आपको चाहिए होगी चुकंदर, गाजर, पाइनएप्पल, चिया सीड्स, अदरक, नींबू और पानी। इन सभी चीजों को ब्लैडर में डालकर ब्लेड कर लें आपकी बीटरूट स्मूदी बनकर तैयार हो जाएगी।
तरबूज आपको हाइड्रेटेड रखता है। और आपकी किडनी की सेहत के लिए भी जरूरी है। साथ ही जो मरीज स्टोन की समस्या से पीड़ित है उनके लिए भी वाटरमेलन स्मूदी बेहद फायदेमंद है। वाटरमेलन में लगभग 95% पानी पाया जाता है जो किडनी को शरीर से वेस्ट पदार्थ निकलने में मदद करता है।
शरीर के लिए हरी सब्जियों व फलों का सेवन करना कितना जरूरी है यह तो सभी जानते हैं। इसलिए आप ग्रीन स्मूदी का सेवन जरूर करें। इसके लिए आपको चाहिए, एवोकाडो, नींबू, कीवी, पालक, केला, धनिया पत्ते और पानी। इन सभी को लेकर आप ब्लैडर में डाल दें अच्छे से ब्लेंड करें आपकी स्क्रीन स्मूदी बनकर तैयार है। जिसे आप मजे से पी सकते हैं।