Thyroid level को तुरंत कंट्रोल कर देते हैं ये 3 बीज, दिखने लगे ये लक्षण तो आज से ही करें डाइट में शामिल

Healthy seeds for thyroid: थायराइड से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द इलाज करना बहुत जरूरी है और ऐसा न करने पर यह कई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। जानें थायराइड की समस्याओं को कंट्रोल करने वाले कुछ बीजों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 20, 2023 1:02 PM IST

Diet for thyroid in hindi: खराब लाइफस्टाइल और सही डाइट मैनेजमेंट न होने के कारण आजकल लोगों को थायराइड से जुड़ी समस्याएं होने लगी हैं। देखते हुए देखते कुछ वर्षों के भीतर थायराइड की समस्या काफी आम हो गई है। एक्सपर्ट्स की मानें तो आयोडीन की कमी होना थायराइड से जुड़ी समस्याएं पैदा करने वाला सबसे बड़ा कारण होता है, लेकिन कुछ लाइफस्टाइल फैक्टर भी हैं, जो इस स्थिति का कारण बनते हैं। अपनी डाइट में कुछ खास बदलाव लाकर इस स्थिति को होने से रोका जा सकता है। इस लेख में हम आपको तीन ऐसे बीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको अपनी डाइट में शामिल करके थायराइड से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा कम किया जा सकता है। यदि आपको थायराइड से जुड़े लक्षण महसूस हो रहे हैं या फिर आपके परिवार में पहले किसी को थायराइड से जुड़ी समस्याएं हो चुकी हैं, तो इस बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए। चलिए जानते हैं कौन से लक्षण महसूस होने पर डाइट में ये जरूरी बदलाव करने जरूरी हैं।

थायराइड के शुरुआती लक्षण (Early symptoms of thyroid)

थायराइड के कुछ शुरुआती लक्षण ऐसे होते हैं, जिन्हें अक्सर इग्नोर कर दिया जाता है। थायराइड के दौरान आमतौर पर महसूस होने वाले लक्षणों में निम्न शामिल हैं -

  • दिनभर थकान व कमजोरी महसूस होना
  • शरीर का वजन बढ़ना या कम होना (डाइट में बिना किसी प्रकार का बदलाव होने पर भी)
  • दिल की धड़कन सामान्य से धीमी या तेज हो जाना
  • ठंडे या गर्म सेंसिटिविटी होना

थायराइड के लिए फ्लैक्स सीड्स (Flax seeds for Thyroid)

थायराइड से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए फ्लैक्स सीड्स काफी फायदेमंद हो सकते हैं। अलसी के बीजों में अच्छी मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो एक एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व के रूप में काम करते हैं। थायराइड से जुड़े लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए फ्लैक्स सीड्स को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

कद्दू के बीज (Pumpkin seeds for Thyroid)

थायराइड के मरीजों के लिए कद्दू के बीज उनकी हेल्दी डाइट का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा है। कद्दू के बीजों में अच्छी मात्रा में जिंक पाया जाता है, जो थायराइड से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत जरूरी है। जिन लोगों को पहले से थायराइड की समस्या है और जिन्हें यह बीमारी होने का खतरा है दोनों के लिए ही कद्दू के बीज काफी फायदेमंद हो सकते हैं।

सूरजमुखी के बीज (Sunflower seeds for thyroid)

थायराइड की समस्याओं से परेशान लोगों के लिए सूरजमुखी के बीज भी काफी फायदेमंद हो सकते हैं और इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल कर लेना चाहिए। सूरजमुखी के बीजों में सेलेनिमय पाया जाता है, जो थायराइड ग्रंथि को सामान्य रूप से काम करने के लिए बहुत जरूरी होता है। जिन लोगों को थायराइड से जुड़ी समस्याएं हैं या फिर जिन लोगों को यह बीमारी होने का खतरा है उन्हें अपनी डाइट में ये चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: थायराइड से जुड़ी समस्याएं काफी गंभीर हो सकती हैं और अगर समय रहते इलाज इलाज शुरू न किया जाए तो कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऊपर बताए गए आहार के सुझाव सिर्फ जानकारी के तौर पर दिए गए हैं और इनका इस्तेमाल किसी भी दवा के वैकल्पिक रूप से नहीं किया जाना चाहिए। यदि आपको थायराइड से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source