Healthy Recipe: मूंग दाल से बना हुम्मोस है एक हेल्दी डिप,शिल्पा शेट्टी ने शेयर की रेसिपी

नैचुरली-अनप्रोस्से़ड प्रोटीन प्राप्त करने के लिए मूंग दाल एक अच्छा स्रोत है। यह वेट लॉस के अलावा डायजेशन, मेटाबॉलिज़्म और फूर्ति बढ़ाने में मदद करता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हरी मूंग दाल से बनी एक हेल्दी रेसिपी शेयर की।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 29, 2019 12:31 PM IST

हरी मूंग के साबुत दाने एक बहुत ही हेल्दी अनाज है। नैचुरली-अनप्रोस्से़ड प्रोटीन प्राप्त करने के लिए मूंग दाल एक अच्छा स्रोत है। यह वेट लॉस के अलावा डायजेशन, मेटाबॉलिज़्म और फूर्ति बढ़ाने में मदद करता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हरी मूंग दाल से बनी एक हेल्दी रेसिपी( Healthy Recipe) शेयर की। यह एक झटपट तैयार होने वाली लेकिन टेस्टी रेसिपी का नाम है मूंग दाल का हुम्मोस। (Healthy Recipe- Green Moong Hummus)

शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर कर बतायी यह हेल्दी रेसिपी-

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

हरी मूंग है शिल्पा शेट्टी की फेवरिट:

अपने वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने बताया कि हरी मूंग उनके भोजन में ज़रूर शामिल होती है। वह सलाद में हरी मूंग और स्प्राउटेड ग्रीन मूंग मिलाकर खाती हैं। शिल्पा ने जो वीडियो शेयर किया उसमें उन्होंने 4-5 चीज़ों का इस्तेमाल करते हुए यह हेल्दी रेसिपी तैयार की। यह सभी चीज़ें हेल्दी हैं और बहुत ही आसानी से किचन में मिल जाती हैं। ग्रीन मूंग हुम्मोस बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी-

  • 1 कप भिगोए हुई साबुत हरी मूंग और चने
  • 4 चम्मच ताहिनी (सफेद तिल से बनी हुई)
  • 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
  • नींबू का रस
  • लाल मिर्ची का पाउडर

कैसे बनता है मूंग दाल हुम्मोस:

  • चने और हरी मूंग को रातभर भिगोकर रखें। सुबह छानकर  इसे अच्छी तरह साफ करें।
  • एक ब्लेंडर या मिक्सर में चने-मूंग के साथ 3-4 चम्मच ताहिनी और स्वादानुसार नमक मिलाएं।
  • ज़रूरत के हिसाब से पानी मिलाकर  इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  • अच्छा क्रीमी पेस्ट बन जाने के बाद इसे किसी कटोरी में पलट लें।
  • अब इस पेस्ट में 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं।
  • पसंद के अनुसार आप इसमें हर्ब्स या लाल मिर्च का पावडर भी छिड़क सकते हैं।

हुम्मोस को पिटा ब्रेड के साथ सर्व किया जाता है। आप इसे खाखरा जैसे इंडियन स्नैक्स के साथ भी डिप की तरह खाया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source