Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कोजागरी पूर्णिमा स्पेशल रेसिपी- मूंग दाल की खीर

इस साल आप त्योहारों के इस मौसम में बनाएं यह पौष्टिक खीर रेसिपी ।

कोजागरी पूर्णिमा स्पेशल रेसिपी- मूंग दाल की खीर

Written by Sadhna Tiwari |Published : October 22, 2018 8:42 PM IST

खीर एक ऐसा व्यंजन है जिसका ज़िक्र पुरानी किताबों और पुराणों में भी है। क्षीर या खीर भारतीय परम्पराओं का भी हिस्सा है। शरद पूर्णिमा या कोजागरी पूर्णिमा के दिन खीर खाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस साल आप इस त्योहार को मनाएं इस पौष्टिक खीर रेसिपी के साथ जो है-मूंग दाल की खीर।

मूंग दाल की खीर बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत होगी-

  • आधा कप भीगी हुई मूंग दाल धुली
  • एक चौथाई कप देसी घी
  • 10-12 काजू-बादाम और किशमिश
  • आधा कप भिगोएं हुई चावल
  • 3-4 बड़े चम्मच गुड़
  • आधा छोटा चम्मच इलाइची का पावडर
  • एक कप नारियल का दूध या कोकोनट मिल्क

मूंग दाल की खीर बनाने का तरीका-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • एक नॉन स्टिक पैन में देसी घी गरम करके उसमें काजू डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  • घी में से निकालकर एक प्लेट पर रखें। उसी पैन में बचे घी में मूंग दाल और चावल डालकर महक आने तक भूनें।
  • दो कप पानी डालें, ढक कर पकाएँ जबतक दोनों दाल और चावल पूरी तरह पक कर नरम हो जाए।
  • फिर डालें गुड़ और चलाते रहें जबतक वह पूरी तरह घुल जाए। अब छोटी इलायची पावडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर नारियल का दूध डालकर मिला लें।
  • ढंक कर 3-4 मिनट तक पकने दें। एक बड़े सर्विंग बाउल में डालें या छोटे बाउल में डालें, भूने काजू से सजाकर परोसें।