बच्चों को मेथी खाना नहीं पसंद तो ट्राई करें यह रेसिपी

यह रेसिपी है मेथी-पापड़ की सब्ज़ी।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 29, 2018 6:39 PM IST

डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए मेथी एक रामबाण की तरह मानी जाती है क्योंकि मेथी की पत्तियां और बीज दोनों ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा खून को साफ रखने और एलर्जी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए भी मेथी को कारगर माना जाता है। लेकिन इन गुणों के बावजूद कई लोगों को मेथी खाना पसंद नहीं आता तो वहीं बच्चे भी मेथी के कड़वे स्वाद की वजह से इसे खाने से आनाकानी करते हैं। ऐसे लोगों को मेथी खिलाने के लिए आप एक स्वादिष्ट तरीका अपना सकते हैं। हम राजस्थानी स्टाइल की एक सब्ज़ी की रेसिपी आपको बता रहे हैं जो टेस्टी तो है ही साथ ही आपके घरवालों और खासकर उन लोगों को ज़रूर पसंद आ सकती है जिनकी अच्छी सेहत के लिए मेथी खाना ज़रूरी है। यह रेसिपी है मेथी-पापड़ की सब्ज़ी।

मेथी-पापड़ की सब्ज़ी बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी-

  • 50 ग्राम मेथी दाना
  • 5 चम्मच तेल
  • 6-7 मूंग दाल पापड़
  • चम्मचभर राई
  • एक टुकड़ा दालचीनी
  • 4 साबुत लाल मिर्च
  • चुटकी भर हींग
  • एक चम्मच कोकम पेस्ट या उसकी 4-5 कलियां
  • एक चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक चम्मच धनिया पाउडर
  • एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक

मेथी-पापड़ की सब्ज़ी बनाने का तरीका-

  • 2-3 घंटों के लिए मेथी के बीज पानी में भिगोकर रखें और उबाल लें। अब इस मेथी को छान कर, साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • अब तड़के के लिए बर्तन आंच पर रखें और उसमें तेल गर्म करें। इसमें सरसों के दाने, दालचीनी और साबुत लाल मिर्च डालें।
  • हींग, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और उबली हुई मेथी के दाने इसमें डाल दें।
  • अब इसमें ज़रूरत के हिसाब से नमक, पानी, कोकम के टुकड़े मिलाएं। स्वाद के लिए गुड़ भी मिला सकते हैं।
  • जब सब्ज़ी आधी पक जाए तो उसमें पापड़ के टुकड़े काटकर डालें। फिर इन टुकड़ों को नर्म होने तक पकाएं।
  • ऊपर से सजावट के लिए धनिया की हरी पत्तियां काटकर बुरकें और सर्व करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.