हेल्‍दी रेसिपी : इस विधि से बनाएं कच्‍चे आम की खट्टी-मीठी सब्‍जी

आहार विशेषज्ञ भी मानने लगे हैं कि सेहत के लिए मौसमी फल-सब्जियों से बेहतर कुछ भी नहीं। इसलिए इस मौसम में खास है कच्‍चे आम की सब्‍जी। आप चाहें तो इस रेसिपी से बना सकते हैं कच्‍चे आम की खट्टी मीठी सब्‍जी।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : June 3, 2019 5:46 PM IST

इन दिनों बाजार में कच्‍चे आम खूब आए हुए हैं। कुछ जगहों पर इन्‍हें कैरी और अमिया भी कहा जाता है। कैरी यानी अमिया को कई तरह से इस्‍तेमाल किया जाता है। कच्‍चे आम का अचार और चटनी तो फे‍मस है ही। कच्‍चे की सब्‍जी भी लाजवाब मानी जाती है। आहार विशेषज्ञ भी मानने लगे हैं कि सेहत के लिए मौसमी फल-सब्जियों से बेहतर कुछ भी नहीं। इसलिए इस मौसम में खास है कच्चेह आम की सब्जी । आप चाहें तो इस रेसिपी से बना सकते हैं कच्चे आम की खट्टी मीठी सब्जी।

कच्‍चे आम की खट्टी-मीठी सब्‍जी

जरूरी सामग्री

कच्‍चा आम – 1 कप (कटा हुआ)

गुड़ – 1/2 कप

लाल मिर्च – 5 से 6

राई – 1/2 चम्‍मच

कड़ी पत्‍ता – 8 से 10

घिसा नारियल – 1/2 कप

हरी धनिया – 1 चम्मच कटा हुआ

नमक – स्‍वादानुसार

कच्चे आम की सब्जी बनाने की विधि

कच्चे आम के कटे हुए टुकड़ों को एक बर्तन में डाल कर उबालें।

एक बर्तन में थोड़ा पानी डालें, अब इस बर्तन में ठीक से मसला हुआ गुड़ डालें। पानी में गुड़ को अच्छे से मिक्स कर लें।

गुड के पानी को छान कर अब अलग रख दें।

अब साबुत लाल मिर्च लें और उन्हें एक बर्तन में भून लें।

उबले हुए कच्चे आम को मिक्सी में अच्छे से पीस लें।

अब इस पेस्ट में भुनी हुई साबुत लाल मिर्च व घिसा हुआ नारियल डालकर एक महीन पेस्ट तैयार कर लें।

अब एक बर्तन में थोड़ा सा तेल डालें और गर्म करें। अब तेल में कड़ी पत्ता और राई डालकर फ्राई कर लें।

जब बर्तन में राई चटकने लगे तो इसमे गुड़ का पानी डालकर उबाल लें।

अब इसमे आम का पेस्‍ट डालें और अच्छे से मिला लें।

इसमे अब एक कप पानी व थोड़ा सा नमक डालें और मिलाएं।

आम की सब्जी को अब पांच मिनट तक पकाएं।

इसमे कटा हुआ हरा धनिया ऊपर से डालें।

अब इसे चावल या फिर रोटी के साथ सर्व करें।