
Also Read
सत्तू एक पारम्परिक भोजन है जिसने पिछले कुछ वर्षों में दोबारा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जौ और चना जैसे पौष्टिक अनाज़ों का फाइबर और अन्य पोषक तत्व ही सत्तू की सबसे बड़ी खूबी हैं। अपनी पौष्टिकता के अलावा पचने में आसान होने की वजह से सत्तू एक देसी कम्फर्ट फूड माना जाता है।
सत्तू खाने का पारम्परिक तरीका इसे पानी या दूध के साथ गुड़, शक्कर या नमक मिलाकर कर हलवे की तरह खाने का है। इसी तरह कुछ लोग सत्तू का शर्बत, रोटी या लिट्टी बनाकर भी खाते हैं। लेकिन अगर आपको सत्तू को सामान्य तरीकों से नहीं खाना है या अगर आप बच्चों के लिए सत्तू से बनी कोई स्वादिष्ट और हेल्दी चीज बनाना चाहते हैं तो आप सत्तू के आटे से विभिन्न प्रकार की मिठाइयां भी बना सकते हैं।
यहां हम लिख रहे सत्तू को अपनी डायट में शामिल करने का एक और बेहतरीन तरीका। आप बच्चों को खाने के लिए सत्तू के लड्डू बना सकते हैं और उसका तरीका हम लिख रहे हैं यहां-
सत्तू के लड्डू बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी :
सत्तू के लड्डू बनाने का तरीका :
ये लड्डू खाने में स्वादिष्ट होते हैं और साथ ही कई दिनों तक इन्हें स्टोर भी किया जा सकता है। अगर आप या आपके बच्चे काम के सिलसिले में बार-बार घर से दूर जाते हैं और आप बाहर का अनहेल्दी खाना कम खाना चाहते हैं तो आपके लिए सत्तू के लड्डू एक हेल्दी स्नैक भी साबित हो सकते हैं।