लौकी, घिया या दूधी के नाम से हम जिस सब्ज़ी को जानते हैं वह पोषक तत्वों का भंडार है। यह सब्ज़ी पचने में आसान होती है और डायजेशन से जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाती है। यह एसिडिटी से भी राहत दिलाती है। डायबिटीज़ और पेट की समस्याओं से परेशान लोग लौकी की सब्ज़ी और लौकी का रायता खा सकते हैं।
हम यहां लिख रहे हैं लौकी का रायता बनाने की रेसिपी जिसके लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी-
लौकी को छील कर धो लें। फिर उसे कद्दूकस कर लें। आप चाहें तो लौकी के बीज निकालने के बाद उसे बहुत छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उबाल भी सकते हैं।
एक छलनी से कद्दूकस या उबली लौकी पलटें और उसमें से अतिरिक्त पानी छान लें।
अगर आप कद्दूकस की हुआ लौकी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो एक पैन में घी गर्म करें। उसमें जीरा और हींग डालें। हल्की आंच पर लौकी को 5 मिनट के लिए भूनें। अगर आप उबली हुई लौकी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऊपर से यह तड़का लगा सकते हैं।
किसी दूसरे बर्तन में दही को अच्छी तरह से फेंट लें।
दही में अब लौकी का पेस्ट, बारीक कटी हुआ हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, भुना-पिसा जीरा, और नमक, डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
थोड़ी देर इसे ठंडा होने दें। आप रायते को फ्रिज में रख सकते हैं और ज़रूरत के हिसाब से इसे परोसने से पहले निकाल लें।
काला-नमक धनिया के पत्ते या पुदीने के पत्ते से सजाएं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.