हेल्‍दी रेसिपी है पिंडी वाले छोले, इस तरह बनाएं

नान, परांठे या चावल किसी के भी साथ इनका कॉम्बीनेशन काफी अच्छा लगता है। आइए जानते हैं कि घर पर ही टेस्टी और हेल्दी पिंडी वाले छोले बनाने की रेसिपी

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : September 18, 2019 9:25 PM IST

पिंडी वाले छोले (Pindi chhole in hindi) का आपने नाम तो सुना ही होगा। ये छोले दिखने में काबुली चने जैसे लगते हैं, पर इनका रंग काले चने की तरह थोड़ा गहरा ब्राउन होता है। आकार में भी ये काबुली चने और काले चने के मध्‍य के होते हैं। असल में ये रावलपिंडी के इलाके में ज्‍यादा मिला करते थे। इसलिए इनका नाम पिंडी वाले छोले पड़ गया। ये खाने में बहुत ही स्‍वादिष्‍ट लगते हैं। नान, परांठे या चावल किसी के भी साथ इनका कॉम्‍बीनेशन काफी अच्‍छा लगता है (Healthy dinner recipe)। आइए जानते हैं कि घर पर ही टेस्‍टी और हेल्‍दी पिंडी वाले छोले बनाने की रेसिपी।

पिंडी वाले छोले बनाने के लिए सामग्री 

छोले पिंडी वाले - 250 ग्राम,  चाय की पत्ती - 1 टेबल स्पून,  लौंग - दो चार, दालचीनी - थोड़ी सी , हरी इलाइची - 5-6, बड़ी इलाइची - 5-6, अदरक थोड़ा सा, तेजपत्ता – तीन-चार, हरी मिर्च – दो- तीन, हल्दी – आवश्‍यकतानुसार, आमचूर – 1 टी स्‍पून, कसूरी मेथी - 1 टी स्पून, अजवाइन- 2 टेबल स्पून,  लहसून – 4-5 कली, इमली का पानी - 1 टेबल स्पून, काला नमक और साधारण नमक – स्‍वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून, धनिया पाउडर - 1 टी स्पून, जीरा पाउडर - 1 टी स्पून, अनारदाना पाउडर - 1 टी स्पून।

पिंडी वाले छोले बनाने की रेसिपी (Pindi chhole in hindi)

जरूरी है भिगोना 

टेस्‍टी और हेल्‍दी पिंडी वाले छोले बनाने के लिए पहले छोले को रात भर भिगोकर रख दें। अगर आप भिगोना भूल गईं हैं और डिनर में इन्‍हें बनाने वाली हैं तो बनाने से पांच-छह घंटे पहले भी भिगो सकती हैं। एक साफ कपड़ा लेकर उसमें चायपत्ती, दालचीनी, बड़ी और छोटी इलाइची, तेजपत्ता डालकर एक छोटी सी पोटली बना लें।

इस तरह उबालें 

एक पैन में भीगे हुए छोले डोले और इसी के साथ मसाले वाली पोटली, नमक और पानी डालकर कूकर में उबाल लें। चार से छह सीटी में छोले अच्‍छी तरह उबल जाते हैं। अगर फि‍र भी डाउट हो तो उन्‍हें मसलकर देख सकती हैं। जब छोले उबल जाएं तो इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अनारदाना, आमचूर और कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिक्स करें।  अब इन्हें एक तरफ रख दें।

तड़का तैयार करें 

एक पैन में तेल गर्म करें, इसमें अजवाइन, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर भूनें।  अब इस तड़के को छोले पर डालें।  फिर इसमें पानी, एक चुटकी काला नमक, साधारण नमक और एक टेबल स्पून इमली का पानी डालकर मीडियम आंच पर पकाएं। अगर आप इसे नान या परांठे के साथ परोसने वाली हैं तो थोड़ा गाढ़ा रखें। पर अगर आप चावल के साथ इसे खाने वाले हैं तो पानी थोड़ा बढ़ा भी सकते हैं। लीजिए तैयार हैं पिंडी वाले छोले। अब आप इन्‍हें गोल छल्‍ले दार प्‍याज और बारीक कटा हरा धनिया से गार्निश करके परोसें।

विटामिन डी की कमी है तो खाएं शकरकंद, वजन घटाने में भी है मददगार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source