दालमा-सब्ज़ियों और दाल से भरपूर पौष्टिक रेसिपी!

आपके बच्चों और डायबिटीज़ के मरीज़ों को इस दाल से मिल सकता है भरपूर पोषण ।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 18, 2018 12:08 AM IST

त्योहारों के मौसम में लोगों से मिलने-जुलने का प्रोग्राम बना और जब लंच पर पहुंचे तो सामने परोसी गयी एक बेहद ही सेहतमंद डिश। मुझे डायबिटीज़ टाइप टू की समस्या है लेकिन स्वाद के मामले में किसी तरह का समझौता करना मुझे बहुत तकलीफदेह लगता है। लेकिन यह डिश ऐसी थी कि स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से मेरा मन खुश कर गयी। तो सोचा क्यों ना आप पाठकों को भी बताया जाए इस देशी लेकिन बहुत-ही सेहतमंद डिश की रेसिपी। इस रेसिपी का नाम है-दालमा।

दालमा बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी-

  • 1 कप तूर या अरहर दाल
  • 2 आलू
  • 1 गाजर
  • 1/2 कप कद्दू या पम्पकिन
  • 1/2 कप बैंगन
  • 1/2 कप कच्चा पपीता
  • 1 प्याज
  • 1 टमाटर
  • 1 इंच अदरक
  • 1 तेज पत्ता
  • 1 बड़े चमच्च घी
  • 4 लहसुन की कलियां
  • 2 हरी मिर्चें
  • 1 छोटा चम्मच पंच फोरन मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
  • 1 सुखी लाल मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक

दालमा बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले सभी सब्ज़ियों का साफ करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें
  • अब इन सब्ज़ियों को 3 कप पानी के साथ कुकर में पलटें। साथ में धुली हुई  दाल, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, प्याज, तेज पत्ता और स्वादानुसार नमक डालें। अब  कुकर गैस पर रखें और 3-4 सीटी देने तक पकाएं। सीटी होने के बाद गैस बंद करके कुकर को ठंडा होने दें।
  • किसी बर्तन में तड़के के लिए तेल गरम करें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, सूखी लाल मिर्च, पंच-फोरन, लाल मिर्च पावडर और गरम मसाला पावडर डालकर तड़का तैयार करें।
  • अब कुकर खोलकर दाल और सब्ज़ियों का मिश्रण इस तड़के में मिलाएं। ज़रूरत के हिसाब से नमक और पानी मिलाकर इसे थोड़ी देर और पकने दें।
  • जब सारी चीज़ें अच्छी तरह पक जाएं तो गैस बंद कर दें। ऊपर से हरा धनिया और कद्दूकस किया ताज़ा नारियल गार्निश के लिए फैलाएं।
*प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source