पालक का ढोकला जो हाई ब्लड शुगर के मरीज़ों के लिए है अच्छा स्नैक!

ढोकला पचने में काफी हल्का होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 15, 2018 7:44 PM IST

ढोकला सबसे हेल्दी नाश्तों में गिना जाता है। स्टीम या भाप से पकाए जाने की वजह से यह तेल से होने वाले नुकसानों का प्रभाव आपके शरीर पर नहीं पड़ने देता। इसके अलावा यह पचने में काफी हल्का होता है। बेसन, चावल, दाल और रवा जैसी पौष्टिक चीज़ों से ढोकला तैयार किया जाता है। ढोकले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है जिसके चलते यह  वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी एक बेहतरीन स्नैक माना जाता है।आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आप ढोकले का स्वाद ले सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं एक रेसिपी  जहां ढोकला बनाने के लिए पालक और सूजी जैसी हेल्दी और आसानी से मिलने वाली चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है। यह डिश है पालक का ढोकला।

पालक का ढोकला बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी-

  • आधा कप ओट्स पाउडर
  • आधा कप सूजी
  • आधा कप कटा हुआ पालक
  • ¼ कप फैट वाली दही
  • आधा चम्मच हरी मिर्च पेस्ट
  • नमक
  • ½ चम्मच फ्रूट साल्ट या इनो

पालक का ढोकला बनाने का तरीका-

  • किसी बड़े बर्तन में ओट्स, सूजी, दही, हरी मिर्च पेस्ट, नमक और आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें और 15 मिनट के लिए अलग रख लें।
  • इसके बाद इसमें पालक और दो चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • स्टीम करने से पहले इसमें फ्रूट्स साल्ट और ¼ कप पानी डालें।
  • जब यह बबल फॉर्म जैसा हो जाए, तो अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • इस मिश्रण को ढोकला बनाने के बर्तन में 200 एमएम यानि 8 इंच तक भर लें और बर्तन को अच्छी तरह हिलाएं ताकि एक बेहतर लेयर बने।
  • इसे कम से कम 12 मिनट तक स्टीम कर लें यानि जब तक ढोकला के अच्छी तरह पकने तक स्टीम करें।
  • स्टीम होने के बाद इसे तीन से चार मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें और इसे डायमंड शेप में बराबर हिस्सों में काट लें। तभी सर्व करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source