अधिकतर लोग लौकी खाना पसंद नहीं करते हैं। खासकर बच्चे तो लौकी के नाम से मुंह बनाने लगते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे को लौकी के सभी फायदे मिले, तो आप उसे लौकी का हलवा या पराठा बनाकर दे सकते हैं। अगर आपको लौकी की सिंपल सब्जी पसंद नहीं है, तो आप लौकी कढ़ी पकोड़ा ट्राई कर सकते हैं। यकीनन लौकी कढ़ी पकोड़ा की यह टेस्टी और हेल्दी सब्जी बच्चों के साथ-साथ आपको भी खूब पसंद आएगी। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है।
एक कटोरे में लौकी, प्याज, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर, जीरा, और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
कटोरे में बेसन और चावल का आटा डालकर मिक्स कर लें। अब गेहूं का आटा डालकर नरम आटा गूंद लें। पानी ना डालें लेकिन थोड़ा तेल डालकर आटे का बेलनाकार रोल बना लें।
इसके बाद रोल को एक ग्रीस छलनी (greased sieve) में डालकर आधे घंटे तक स्टीम करें। इसके बाद रोल को टुकड़ों में काट लें।
एक दूसरे कटोरे में दही, हल्दी पाउडर, नमक और 2 कप पानी डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। जब इसमें उबाल आने लगे तो इसमें पकोड़े डालें और आराम से मिक्स करें और कम से कम दो मिनट तक पकने दें।
लीजिए लौकी कढ़ी पकोड़े की सब्जी तैयार है। चावल या रोटी के साथ गरमागरम सर्व करें।
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.