रक्षाबंधन पर बनाएं हेल्दी रेसिपी- बीटरूट के कबाब !

फाइबर, विटामिन और खनिज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है यह डिश।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 23, 2018 7:42 PM IST

बीटरूट यानि चुकंदर एक बहुत पौष्टिक सब्ज़ी है जिसे आप सब्ज़ी, सलाद या जूस बनाकर अपनी डायट  में शामिल कर सकते हैं। आज हम बता रहे हैं एक स्पेशल रेसिपी जो उन लोगों को भी पसंद आएगी जिन्हें बीटरूट से नफरत है। इस पौष्टिक और स्वादिष्ट रेसिपी का नाम है- बीटरूट कबाब।

बकरीद और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर जब पूरा परिवार साथ हो तो लज़ीज़ पकवानों का माहौल भी बनता है। हालांकि ईद पर जहां मटन या चिकन के कबाब बनाए जाते हैं वहीं वेजिटेरियन खाना पसंद करने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छा पर्याय हो सकता है।  फाइबर, विटामिन और खनिज से पोषक तत्वों से भरपूर टोफू और चुकंदर दोनों ही आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। इसके अलावा चुकंदर में आयरन, फोलिक एसिड, पोटेशियम और कैल्शियम होता है और टोफू में प्रोटीन और अमीनो एसिड पाया जाता है। इन दोनों चीजों के मिश्रण से तैयार कबाब की रेसिपी आपके लिए बिल्कुल स्वस्थ विकल्प है।

बीटरूट के कबाब बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी-

2 मध्यम आकार के चुकंदर

1 कप टोफू

3-4 लहसुन की कली

1 चम्मच अदरक

1 चम्मच गरम मसाला

1/2 चम्मच मिर्च पाउडर

2 चम्मच कटा हुआ धनिया

1/4 चम्मच हल्दी पाउडर

1 चम्मच तेल

नमक

ऐसे बनाएं बीटरूट कबाब-

  • बीटरूट और टोफू को कद्दूकस से ग्रेट करें और किसी बड़े बर्तन में इन दोनों को पलटकर मिलाएं।
  • इसमें लहसुन- अदरक काटकर डालें। इसी तरह  हल्दी पाउडर, गरम मसाला और मिर्च पाउडर डालकर सब कुछ अच्छी तरह मिक्स करें।
  • धनिया पत्ते काट कर इस मिश्रण में मिलाएं  और स्वादानुसार नमक डालें।
  • अब इस मिश्रण की छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर कबाब या टिक्की का आकार दें।
  • अब एक पैन या सपाट बर्तन गर्म करें और उस पर  तेल फैलाएं। बीटरूट के कबाब को पैन पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं।
  • आप इस कबाब को टोमैटो केचअप, गुड़-इमली की चटनी और किसी हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं।

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source