सर्दियों के दिनों में बेजोड़ फायदे देगा किनोआ का हलवा, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

Healthy halwa: सर्दियों में बॉडी को गर्म रखने के लिए हम बहुत सारी चीजें ट्राई करते हैं, लेकिन उनमें से हेल्दी फूड्स बहुत ही कम मिल पाते हैं। ऐसे किनोआ का हलवा आपकी दोनों जरूरतों को पूरा करता है, जानें इसके फायदे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 6, 2023 2:31 PM IST

Quinoa halwa benefits: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए हम अलग-अलग चीजें ट्राई करते हैं, जिनमें से कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जो आपकी बॉडी को गर्म तो कर देते हैं, लेकिन इनसे अन्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं। उदाहरण के लिए सर्दियों के दिनों में शरीर को गर्म रखे वाले फूड्स अक्सर वजन बढ़ा देते हैं या फिर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल आदि बढ़ा देते हैं। इसलिए हमें ऐसे फूड्स को लिस्ट में शामिल करना चाहिए, जो आपकी बॉडी को गर्म रखने के साथ-साथ शरीर को फायदे भी दे और इस से किसी प्रकार का नुकसान न हो। इस लेख में हम आपको किनोआ के हेल्दी हलवे सर्दियों में मिलने फायदे के बारे में बताने वाले हैं। साथ ही हम आपको इसे बनाने का तरीका भी बताएंगे। चलिए जानते हैं किनोआ के हेल्दी हलवे के फायदे और बनाने का सही तरीका।

किनोआ हलवा के फायदे

1. शरीर को गर्म रखे

शरीर को गर्म रखने के लिए किनोआ का हलवा काफी फायदेमंद हो सकता है। सर्दियों के दिनों किनोआ का हलवा एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप भी सर्दियों के दिनों में गर्म डाइट रखना पसंद करते हैं, तो किनोआ का हलवा आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। रात के समय गर्मा गर्म किनोआ के हलवे का सेवन दूध के साथ करना चाहिए।

2. पाचन बढ़ाए

पाचन क्रिया को तेज करने के लिए किनोआ का हलवा फायदेमंद है। किनोआ का हलवा एक लाइट फूड है, जो पाचन को प्रभावित नहीं करता है। रात को लो फैट मिल्क के साथ किनोआ का हलवा खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है।

3. कब्ज दूर करे

किनोआ में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज को दूर करने में मदद करता है। अगर आप सुबह के समय पेट साफ नहीं कर पाते हैं, तो आपके लिए किनोआ का हलवा काफी फायदेमंद माना जाता है। रात को गर्म किनोआ के हलवे का सेवन करने से सुबह ही पेट साफ हो जाता है।

4. जरूरी पोषण प्रदान करे

किनोआ पोषक तत्वों से भरपूर होता जिसका सेवन करने से शरीर को कई जरूरी पोषण मिलते हैं। किनोआ के हलवे में कई अन्य हेल्दी चीजें डाली जाती हैं, जो शरीर को कई फायदे प्रदान करती है। सर्दियों के मौसम में किनोआ का हलवा शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करता है।

कैसे बनाएं किनोआ का हलवा

किनोआ का हलवा बनाना काफी आसान है, जो इस प्रकार है -

  • सबसे पहले किनोआ के हलवे को अच्छे से धो लें और फिर छानकर सारा पानी निकाल दें
  • अब एक पैन में किनोआ से दोगुनी मात्रा में पानी लें और उसे उबाल लें
  • उबाल आने के बाद उसे किनोआ अच्छे से मिलाएं और पानी में उसे पका लें।
  • अब किनोआ फूलने लगेगा और सारे पानी को अवशोषित कर लेगा
  • अगर पानी अवशोषित नहीं हुआ है तो अतिरिक्त पानी को छान लें
  • अब किनोआ का ग्राइंडर में डालें और थोड़ा ग्राइंड कर लें, लेकिन इसे ज्यादा बारीक न होने दें
  • अब फ्राई में एक चम्मच देसी घी डालें और गर्म होने के बाद किनोआ को उसमें पका लें
  • पकने के बाद थोड़ा दूध डालें और आंच तेज करके उसे अच्छे से मिला लें और साथ ही स्वादानुसार मीठा डाल लें
  • अच्छे से मिक्स होने के बाद किनोआ खाने के लिए तैयार है। आप चाहें तो इसमें ड्राई फ्रूट्स भी एड कर सकते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.