मूंगफली-पालक टिक्की -प्रेगनेंट महिलाओं के लिए एक हेल्दी रेसिपी !

आपको जब कुछ चटपटा या कुरकुरा खाने का मन हो तो आप यह टिक्की बना सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 18, 2018 5:49 PM IST

मूंगफली मोनोसैचुरेटेड फैट्स, विटामिन बी3 का अच्छा स्रोत हैं और गर्भवती महिलाओं के लिए यह काफी फायदेमंद भी हैं। प्रेगनेंसी में मूंगफली खाने से उनके बच्चे को एलर्जी से जुड़ी समस्याएं नहीं होतीं। पालक आयरन और फोलेट का एक स्रोत है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और पालक में मौजूद पोषक तत्व रक्त का बहाव बेहतर बनाते हैं। इसीलिए मूंगफली और पालक को एकसाथ मिलाकर जब कोई व्यंजन तैयार किया जाता है तो वह प्रेगनेंट महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। हम यहां आपके लिए लिख रहे हैं एक ऐसी ही डिश की रेसिपी जो प्रेगनेंसी में महिलाओं के लिए काफी पौष्टिक साबित हो सकती है। इस डिश का नाम है मूंगफली-पालक टिक्की और यह विटामिन बी3 की आपकी रोज़ाना की ज़रूरत को पूरा करने में मदद कर सकती है। साथ ही आपको जब कुछ चटपटा या कुरकुरा खाने का मन हो तो आप यह टिक्की बना सकती हैं।

मूंगफली-पालक टिक्की बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी:

  • ½ कप मूंगफली के दाने, भूने और पीसे हुए
  • ½ कप बेसन
  • ½ कप पालक (कटी हुई)
  • 5 चम्मच गेंहू का आटा (होल वीट आटा हो तो बेहतर)
  • 1 ½ चम्मच हरी मिर्चें
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच गुनगुना तेल (आटे में मिलाने के लिए)
  • 2 ½ चम्मच टिक्की पकाने के लिए
  • नमक स्वादानुसार

मूंगफली-पालक टिक्की बनाने का तरीका:

  1. सभी चीज़ों को एक साथ मिला लें। थोड़ा पानी मिलाकर अच्छी तरह आटा गूंथ लें। ध्यान रखें आटा इतना नर्म ज़रूर होना चाहिए कि आप आसानी से टिक्की बना लें।
  2. इस आटे में एक 1 चम्मच तेल मिलाएं और 1-2 मिनट तक और गूंथें।
  3. अब इस आटे को 8 छोटे-छोटे हिस्सों में बांचे और टिक्की का आकार या शेप दें।
  4. अब एक नॉनस्टिक पैन गर्म करें और उसमपर आधा चम्मच तेल फैलाएं। टिक्की को तवे पर रखें और उन्हें सुनहरा होने तक पकाएं। ध्यान रखें टिक्की एकदम कुरकुरी होनी चाहिए।
  5. ब्रश की मदद से हल्का तेल लगाएं और टिक्कियों को दोनों तरफ से अच्छी तरह पकने दें।
  6. हरी चटनी या योगर्ट डिप के साथ यह टिक्कियां गर्मा-गर्म खाएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source