Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Zero Calorie Paratha Recipe: बिना तेल या घी के भी बन सकते हैं टेस्टी परांठें, ट्राई करें ज़ीरो कैलोरी परांठा की ये रेसिपी

Zero Calorie Paratha Recipe: परांठों  का स्वाद ना केवल मन को खुश करता है। बल्कि, सर्दियों के ठंड और बोरिंग मौसम में तरोताज़ा करता है। लेकिन, वेट लॉस की चिंता करने वाले या हाई बीपी और डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए परांठे अनहेल्दी फूड साबित होते हैं। इसीलिए, ज़ीरों कैलोरी परांठा की रेसिपी ट्राई करें।

Zero Calorie Paratha Recipe: बिना तेल या घी के भी बन सकते हैं टेस्टी परांठें, ट्राई करें ज़ीरो कैलोरी परांठा की ये रेसिपी
बिना तेल या घी के भी बन सकते हैं टेस्टी परांठें, ट्राई करें ज़ीरो कैलोरी परांठा की ये रेसिपी

Written by Sadhna Tiwari |Published : January 20, 2020 5:51 PM IST

सर्दियों में गर्मागर्म परांठे (Healthy Paratha Recipe) खाना हर किसी को पसंद आता है। क्योंकि, परांठों (Healthy Paratha Recipe)  का स्वाद ना केवल मन को खुश करता है। बल्कि, सर्दियों के ठंड और बोरिंग मौसम में तरोताज़ा करता है। लेकिन, वेट लॉस की चिंता करने वाले या हाई बीपी और डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए परांठे अनहेल्दी फूड साबित होते हैं। इसीलिए, ज़ीरों कैलोरी परांठा की रेसिपी ट्राई करें।  (Zero Calorie Paratha Recipe).

Weight Loss Tips: वेट लॉस के लिए रोज़ पीएं सौंफ की चाय, स्ट्रेस और पीरियड पेन से भी मिलेगी राहत।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ज़ीरों कैलोरी परांठा  (Zero Calorie Paratha Recipe) बनाने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी (Healthy Paratha Recipe)

  • आधा कप गेंहूं का आटा
  • एक कटोरी सोयाबीन का आटा
  • 2-3 उबले हुए आलू
  • 3 चम्मच दही
  • 2 चम्मच सौंफ के बीज भूने और मसले हुए
  •  4 चम्मच चिली फ्लेक्स
  • आधा भूना हुआ प्याज़
  • 3 चम्मच धनिया के पत्ते
  • 2 चम्मच अमचूर पाउडर
  • नमक

हेल्दी ज़ीरों कैलोरी परांठा बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले स्टफिंग के लिए 2 चम्मच सौंफ के बीज लेकर उन्हें हल्का-सा भून लें। फिर, इन्हें ठंडा होने के बाद अपनी हथेलियों के बीच रखकर थोड़ा-सा मसलें। इससे, सौंफ के बीज के टुकड़ें हो जाएंगे और ये आसानी से बाकी स्टफिंग के साथ मिक्स हो जाएंगे।
  • अब,  चिली फ्लेक्स, आधा भूना हुआ प्याज़ धनिया की हरी पत्तियां काटकर एक बड़े बर्तन में मिक्स करें। इसमें, अमचूर पाउडर, स्वाद के अनुसार से नमक और क्रश की हुई सौंफ। इसे, एक तरफ रख दो।
  • फिर किसी दूसरे बर्तन में गेंहूं का आटा,  सोयाबीन का आटा, दही मिक्स करें। डालें।  इसमें, उबले हुए आलू को मसल कर डालें। सभी चीज़ों को एक बार फिर मिक्स करें। इसे, थोड़ा-सा पानी डालकर आटा गूंथ लें। आटे को सेट होने के लिए 5 मिनट के लिए ढंक कर रख दें।
  • परांठे बनाने के लिए आटे को 4-6 बराबर हिस्सों में बांटें। फिर, हर एक हिस्से को लेकर पेडा बनाएं। इसमें, 1-2 चम्मच स्टफिंग या भरावन भरें। फिर, परांठों को हल्के हाथों से बेल लें।
  • अब, गैस पर एक तवा रखें। मध्यम आंच परांठों को दोनों तरफ से सेंक लें। चूंकि, घी या तेल का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। इसीलिए, परांठों के जलने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में आंच का ध्यान रखें।
  • जो, लोग देसी घी खाना चाहें। ऊपर से थोड़ा-सा देसी घी लगाकर इन परांठों का स्वाद ले सकते हैं।

Healthy Recipe: लो-कैलोरी फूड है नीर डोसा, जानें इसे बनाने का तरीका।

Also Read

More News