Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Healthy Options of Sugar in Hindi: अक्सर डायबिटीज रोगियों को मीठा या चीनी का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिक चीनी ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ाती है, जो मधुमेह रोगियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन, ऐसा भी नहीं कि जिन्हें डायबिटीज नहीं वे हद से ज्यादा चीनी या मीठी चीजों का सेवन करें। अधिक चीनी का सेवन कई रोगों को दावत दे सकता है। आप चाहते हैं मीठा खाना तो जरूर खाएं, लेकिन चीनी (sugar) के कुछ हेल्दी विकल्पों को ट्राई करें। ये चीनी के ऐसे हेल्दी ऑप्शन हैं, जिसे आप अपने खानपान की आदतों में कभी-कभार ही शामिल करते हैं। आप चाहते हैं डायबिटीज, मोटापा आदि समस्याओं से बचे रहना, तो चीनी की जगह इन हेल्दी चीजों का सेवन करें। ये सभी स्वाद में मीठी होती हैं और सेहतमंद रहने के लिए बेस्ट (Healthy Options or alternative of Sugar in Hindi)....
यदि आपको डायबिटीज है, तो आप मीठा कम ही खाएं। फिर चाहे चीनी से बनी चीज हो या चीनी के विकल्पों जैसे शहद, गुड़ आदि का इस्तेमाल किया गया हो। डायबिटीज होने पर शरीर शुगर को जल्दी नहीं पचा पाता है। ऐसे में मीठे का अधिक सेवन शरीर में ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है। ऐसे में चीनी के किसी भी विकल्प का सेवन भी सीमित मात्रा में ही करें। आप एक्सपर्ट की भी राय ले सकते हैं। मोटापे से ग्रस्त लोगों को भी चीनी के इन विकल्पों (Natural alternative for sugar) को जरूर आजमाना चाहिए....
एक्सपर्ट के अनुसार, चीनी से कहीं अधिक हेल्दी होता है गुड़। सर्दियों के मौसम में गुड़ (Jaggery benefits) का सेवन करना बहुत फायदे देता है। इससे कई चीजें बनाई जाती हैं। गुड़ सर्दी-जुकाम दूर करता है। शरीर को गर्मी प्रदान करता है। कमजोर पाचन तंत्र को सुधारता है। गैस की समस्या से बचाता है। गुड़ में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम आदि। जिन लोगों को शरीर में आयरन की कमी होती है, उन्हें चीनी की जगह गुड़ खाना चाहिए। भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है गुड़।
गुड़ की ही तरह खांड (Khand) को भी गन्ने के रस से तैयार किया जाता है। इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि होते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम रक्त वाहिकाओं, मसल्स आदि को स्वस्थ रखता है। पोटैशियम हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है, तो एंटीऑक्सीडेंट्स रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
शहद का इस्तेमाल तो वर्षों से खाने के साथ चेहरे पर लगाने के लिए भी किया जा रहा है। चीनी की तुलना में यह एक नेचुरल स्वीटनर है, जो सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। इसमें मौजूद फ्रुक्टोज, ग्लूकोज बेहद नेचुरल होता है। इससे सेहत को कोई नकुसान नहीं होता। शहद में मौजूद पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, बी, एंटीऑक्सीडेंट, एंजाइम्स आदि सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। एक्सपर्ट डायबिटीज में शहद लेने की सलाह देते हैं। वजन कम करने के लिए आप शहद को पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं।
वैसे तो मिश्री (Mishri) तासीर में ठंडी होती है, इसलिए इसे गर्मी के मौसम में अधिक खाने से शरीर को ठंडक महसूस होती है। यदि आप कोई शरबत, जूस, स्मूदी में चीनी मिलाते हैं, तो इसकी जगह मिश्री भी डाल सकते हैं। आपका वजन अधिक है, तो आप चीनी की जगह मिश्री का चुनाव करें। ये छालों की समस्या को भी दूर करती है। यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेकर सही मात्रा में मिश्री का सेवन कर सकते हैं।