
... Read More
Eat fruits while at work. © Shutterstock
लगातार ऑफिस में बैठकर काम करते रहने से एनर्जी की कमी हो जाती है। ऐसे में मूड फ्रेश करने और वापस एनर्जी पाने के लिए बीच-बीच में कुछ हेल्दी खाते रहना भी जरूरी है। आप जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर आपकी सेहत, फिटनेस और स्किन पर भी पड़ता है। अक्सर लोग शाम के समय ऑफिस में जंक फूड खा लेते हैं, जिसके कारण उनका मोटापा बढ़ता जाता है। मोटापे के कारण अन्य बीमारियां भी उन्हें घेर लेती हैं। यदि आप थोड़ी-सी प्लानिंग करें, तो आप ऑफिस में जंक फूड खाने से बच सकती हैं। फिट रहने के लिए आप ऑफिस में खाएं कुछ हेल्दी स्नैक्स।
चना
प्रोटीन से भरपूर चना खाने से पेट भर जाता है और सेहत को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचता।
मुरमुरा
मुरमुरा न सिर्फ वजन में हल्का होता है, बल्कि आसानी से पच भी जाता है। बाजार की बनी नमकीन खाने से अच्छा है कि घर पर ही मुरमुरे की नमकीन बना लें।
इसे भी पढ़ें- ये हैं वो 5 देसी स्नैक्स, जो आपको हेल्दी रखने के साथ वजन भी करेंगे कम
ड्राईफ्रूट्स
काजू, किशमिश, बादाम, अखरोट आदि में ढेर सारा प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं, जो भूख मिटाने के साथ ही हेल्दी भी बनाए रखते हैं। अपने ऑफिस बैग एक मुट्ठी इन्हें रखना ना भलूें।
कॉर्न
घर से ही मसाला कॉर्न बनाकर ले जाएं। इसके लिए उबले हुए कॉर्न में नमक और थोड़ा-सा चाट मसाला मिलाएं। आप कुछ अन्य हरी सब्जियों, टमाटर, प्याज आदि भी मिला सकते हैं।
स्प्राउट्स
अंकुरित मूंग, चना आदि को हल्का उबालकर इसमें प्याज, टमाटर, मिर्च और नमक मिलाएं। ये टेस्टी स्नैक्स स्वाद व सेहत दोनों का ख्याल रखता है।