Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Healthy Breakfast Recipe: मौसमी फलों और ओट्स के फाइबर से भरपूर हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी है ओट्स फ्रूट चाट

Healthy Breakfast Recipe: ओट्स के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल्स को कम करने में मदद होती है। इससे, ब्लड शुगर लेवल और हाइपरटेंशन जैसी स्थितियों को भी कंट्रोल करना आसान होता है। ओट्स एक वेट लॉस फूड भी है। इसीलिए, इसे एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन माना जाता है।

Healthy Breakfast Recipe: मौसमी फलों और ओट्स के फाइबर से भरपूर हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी है ओट्स फ्रूट चाट
हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी ओट्स फ्रूट चाट।

Written by Sadhna Tiwari |Published : January 5, 2020 6:48 PM IST

मौसमी फलों के साथ ओट्स (Healthy Oats recipe) को मिलाकर हेल्दी फूड रेसिपीस (Healthy Breakfast Recipe) बनायी जा सकती है। ऐसी ही एक रेसिपी हम लिख रहे हैं यहां, जो है- ओट्स फ्रूट चाट (Oats Fruit Chat Recipe)। यह बच्चों और प्रेगनेट महिलाओं के लिए भी एक अच्छी डिश है। क्योंकि,  इसमें केले, चिकू और ड्राईफ्रूट्स जैसे हेल्दी फूड शामिल किए है।

ओट्स (Healthy Oats recipe) के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल्स को कम करने में मदद होती है। इससे,  ब्लड शुगर लेवल और हाइपरटेंशन जैसी स्थितियों को भी कंट्रोल करना आसान होता है। ओट्स एक वेट लॉस फूड भी है। इसीलिए, इसे एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन माना जाता है।

Weight Loss Tips for Brides: जल्द होने वाली है शादी? तो, शादी से पहले वेट लॉस के लिए फॉलो करें ये 3 टिप्स

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

ओट्स फ्रूट चाट (Healthy Breakfast Recipe) बनाने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी (Healthy Oats recipe):

  • एक पीच, एक सेब, एक चीकू, एक केला, आधा खरबूजा
  • 250 ग्राम या एक कप ओट्स
  • 2-3 चम्मच  नींबू का रस
  • चुटकी भर काली मिर्च पाउडर
  • एक चम्मच चाट मसाला

हेल्दी ओट्स फ्रूट चाट (Oats Fruit Chat Recipe) बनाने का तरीका (Healthy Oats recipe):

  • सभी फलों को पानी से धोकर, साफ करें। इनके, छिलके उतारें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें।
  • केले को बिना छिले ही एक तरफ रख दें। ध्यान दें कि पीच और सेब जैसे फलों के छिलकों में बहुत सारे एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं। जिनसे,  सेहत को कई तरीके के फायदे पहुंच सकते हैं। इसीलिए, उनका सेवन ज़रूर करें।
  • एक बड़े बर्तन में सभी कटे हुए फलों को पलटें। इसपर,  चाट मसाला, काली मिर्च और नींबू का रस छिड़कें। एक चम्मच की मदद से इन्हें उलटे-पलटें। ताकि, सभी चीज़ें फलों से अच्छी तरह मिल जाएं। फिर, इसमें केले के टुकड़े डालें।
  • अब,  इसमें ओट्स डालें और सभी चीज़ों को फिर से मिक्स करें। तुरंत सर्व करें।

यह भी पढ़ें- Tips for Healthy Teeth: पार्टी और दावत का खाना पहुंचाता है दांतों को नुकसान, शादियों के सीजन के लिए ओरल केयर टिप्स।