शरीर का वजन नहीं बढ़ रहा? रोज एक्सरसाइज के बाद दूध के साथ करें इस चीज का सेवन, दुबला शरीर भी बन जाएगा शक्तिशाली

Weight gain diet: वजन बढ़ाने के लिए भी सही डाइट का होना जरूरी है। इस लेख में हम आपको खास डाइट के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आपको शरीर का वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 25, 2022 8:32 PM IST

How to gain weight जिस तरह कुछ लोग लगातार बढ़ रहे वजन से परेशान हैं, उसी प्रकार कुछ लोग वजन न बढ़ने से भी परेशान हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं, अगर वे अपनी डाइट को थोड़ा सा भी बदल दें तो उनका वजन बढ़ने लग जाता है। जबकि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो कुछ भी खाएं उनका वजन नहीं बढ़ता है। लेकिन इसके पीछे भी कई कारण हैं और इनमें से एक है सही समय पर सही डाइट न लेना। कुछ लोगों का वजन कुछ भी खाने से नहीं बढ़ता है, लेकिन कुछ खास चीज खाने से बढ़ सकता है। आपको उलझन में पड़ने की जरूरत नहीं हैं। हम आपको एक्सरसाइज के बाद दूध के साथ 4 ऐसी चीजें लेने की सलाह देते हैं, जिनकी मदद से आपका वजन जल्दी बढ़ेगा और दुबला-पतला शरीर भी मस्कुलर बॉडी में बदल जाएगा। चलिए जानते हैं दूध के साथ किन चीजों का सेवन करने से वजन बढ़ता है -

1. दूध में मिलाएं प्रोटीन पाउडर

एक्सरसाइज के साथ दूध के साथ प्रोटीन पाउडर लेने से आपकी मांसपेशियों को रिकवरी मिलती है और मसल बिल्ड-अप होने लगती है। अगर आप शरीर का वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो चर्बी को बढ़ाने पर ध्यान देने की जगह आपको मसल गेन पर फोकस करना चाहिए।

2. दूध के साथ लें उबले अंडे

दूध के साथ उबले अंडे का सेवन करने से आपका वजन बढ़ने के साथ-साथ शरीर को ताकत भी मिलती है। रोजाना कम से कम 4 अंडे खाएं और अंडे का पीला भाग फेंके नहीं क्योंकि सबसे ज्यादा फैट उसी में होता है। लेकिन ध्यान रहे दूध के साथ सिर्फ अंडे को उबालकर ही सेवन करें, कच्चा अंडा फूड पॉइजनिंग कर सकता है।

3. दूध में मिलाएं गुड़ का दलिया

वजन बढ़ाने के लिए दूध के साथ गुड़ का दलिया एक देसी नुस्खा है। हल्के गर्म दूध के साथ गुड़ का दलिया मिलाएं और रात या दोपहर के समय इसका सेवन करें। आप इसमें कुछ ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम व किशमिश आदि भी डाल सकते हैं।

4. दूध के साथ लें पीनट सैंडविच

अगर आप किसी ऐसे ब्रेकफास्ट की तलाश कर रहे हैं, तो आपको वेट गेन में हेल्प करे, तो दूध के साथ पीनट सैंडविच अच्छा ऑप्शन है। रोज एक गिलास हल्के मीठे दूध के साथ 2 पीनट सैंडविच लें। जल्दी वेट गेन के लिए इन सैंडविच में आप केले की स्लाइस काटकर भी लगा सकते हैं।

हालांकि, आपको शरीर के अनुसार आपको कितनी मात्रा में डाइट लेनी चाहिए, आदि से जुड़ी सटीक जानकारी के लिए किसी अच्छे डाईटीशियन व न्यूट्रिशनिस्ट से बात करें। वे आपको सही डाइट की मात्रा और उसे लेने का सही समय आपकी उम्र व स्वास्थ्य के अनुसार बताएंगे, जिससे आपको जल्दी वेट गेन करने में मदद मिलेगी।