
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : October 31, 2025 6:18 PM IST
Kya Khane se Blood Sugar Badhta hai: एक लंबा, स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन जीने के लिए घर का बना खाना सबसे जरूरी होता है। आहार विशेषज्ञों के साथ ही कई शोध भी सिद्ध करते हैं कि घर का खाना खाना ताजगी और पोषण से भरपूर होता है, जो आपको सही पोषण देने में मदद करता है। असल में घर का खाना शरीर के लिए हल्का और आसानी से पचने योग्य होता है, जिससे हृदय, पाचन और इम्यूनिटी मजबूत रहती है। यह कदम आपको नियमित और एक स्वस्थ व संतुलित जीवन-शैली अपनाने में भी मदद करता है। हालांकि आजकल लोग सोचते हैं कि घर का खाना हमेशा सेहतमंद होता है। लेकिन घर पर बना हर भोजन स्वस्थ हो जरूरी नहीं, खासकर डायबिटीज और वजन बढ़ने की समस्या रखने वालों के लिए। तो चलिए जानते हैं कि घर पर बने कौन से खाद्य पदार्थ आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होते हैं।
राजमा चावल, छोले चावल और कढ़ी चावल जैसी चीजों के साथ चावल मुख्य रूप से जुड़ा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सफेद चावल ज्यादा ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाद्य पदार्थ है, जिसकी एक खुराक के तुरंत बाद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में जब आप लगातार चावल का सेवन करती हैं तो इंसुलिन स्तर अस्थिर हो जाता है और वजन बढ़ने बढ़ने लगता है।
(और पढ़ें - ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं)
सुबह के नाश्ते में सफेद ब्रेड यानी व्हाइट ब्रेड लगभग सभी लोग खाते हैं। असल में सफेद ब्रैड में रिफाइंड आटा होता है। इसमें फाइबर बहुत कम होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस नहीं होता। नतीजतन अधिक मात्रा में खाने की आदत बढ़ती है और शुगर कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाता है।
चाय से लेकर शरबत तक में इस्तेमाल होने वाली चीनी या रिफाइंड शुगर ब्लड शुगर को तुरंत बढ़ा देती है, जिससे शरीर में फैट जमा होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। ऐसे में इसके लगातार सेवन से न सिर्फ डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, बल्कि वजन भी तेजी से बढ़ता है और आपको तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं।
नमक बेशक से आपके भोजन का स्वाद बढ़ाता हो, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन हृदय और किडनी के लिए हानिकारक साबित होता है। यह ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का कारण बनता है। साथ ही अधिक नमक का सेवन भूख लगने की प्रक्रिया को तेज कर वजन बढ़ा सकता है।
जी हां फुल क्रीम भी इन्हीं में से एक है। फुल क्रीम दूध में फैट की मात्रा अधिक होती है। रोजाना ज्यादा मात्रा में सेवन करने से कैलोरी बढ़ती है और वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।