Sign In
  • हिंदी

शरीर के 500 से भी अधिक कार्य करता है लिवर, स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों का जरूर करें सेवन

शरीर के 500 से भी अधिक कार्य करता है लिवर, स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों का जरूर करें सेवन

Liver ko Healthy Kaise Rakhe  : गर्मियों के दिनों में लिवर को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं कुछ प्रभावी टिप्स के बारे में-

Written by Kishori Mishra |Published : May 12, 2023 11:03 AM IST

Liver ko Healthy Kaise Rakhe  : लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे शरीर के लिए लगभग 500 से अधिक कार्य करता है। इन कार्यों में खाना तोड़ने से लेकर पोषक तत्वों को संग्रहित करना शामिल है। इसके अलावा लिवर हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का भी कार्य करता है। शरीर के इन सभी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत होती है। इसके अलावा हेल्दी डाइट भी लिवर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। मुख्य रूप से गर्मियों में लिवर को अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है। अगर गर्मियों में आपका शरीर हाइड्रेट न हो, तो इसकी वजह से लिवर को भी नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों में आपका लिवर स्वस्थ रहे, तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी चीजों का सेवन करने की जरूरत है। आइए जानते हैं गर्मियों में लिवर को कैसे स्वस्थ रखें? इसका क्या है लिवर का रामबाण इलाज ?

लिवर की समस्याओं को दूर कैसे रखें?

बेरीज है फायदेमंद

गर्मी के दिनों में लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप कई तरह के बेरीज का सेवन कर सकते हैं। बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होता है, जो लिवर को स्वस्थ रखने में और डिटॉक्स करने में मददगार होता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप ब्लूबेरी, स्टॉबेरी, शहतूत, जामुन, ब्लैकबेरी इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।

आयुर्वेदिक हर्ब्स है प्रभावी

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए रखने के लिए आप आयुर्वेदिक हर्ब्स का उपयोग करें। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में लिवर को नैचुरल तरीके से स्वस्थ रखने का गुण होता है। इसके लिए आप हल्दी, सिंहपर्णी जैसे हर्ब्स का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप पहले से लिवर की किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह पर ही हर्ब्स का उपयोग करें।

Also Read

More News

लिवर को हेल्दी रखने के लिए खाएं खट्टे फल

खट्टे फल स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होते हैं। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो आपके लिवर को स्वस्थ रखने में प्रभावी हो सकता है। गर्मियों के दिनों में अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं, तो नींबू, संतरा, आंवला जैसी चीजों का सेवन करें। इससे आपके लिवर में मौजूद गंदगी को अच्छे से क्लीन किया जा सकता है। साथ ही लिवर की अन्य परेशानियां भी कम हो सकती हैं।

लहसुन और प्याज है हेल्दी

गर्मियों के दिनों में अगर आप लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आप लहसुन और प्याज का सेवन जरूर करें। दरअसल, इस तरह की सब्जियों में सल्फर होता है, जो आपके लिवर को स्वस्थ रखने में फायदेमंद हो सकता है। इससे लिवर के कार्यों को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

गर्मी में जरूर खाएं टमाटर 

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप गर्मियों में विटामिन ए और विटामिन से भरपूर टमाटर का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसके अलावा टमाटर पोटैशियम का भी अच्छा स्त्रोत है, जो आपके लिवर को हेल्दी रखने में फायदेमंद हो सकता है। अगर आप लिवर के कार्यों में सुधार करना चाहते हैं, तो टमाटर जरूर खाएं।

Disclaimer : गर्मियों के दिनों में लिवर को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। साथ ही आप इसे हेल्दी रखने के जरूरी टिप्स फॉलो करें। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको लिवर में किसी तरह की समस्या महसूस हो रही है, तो इस स्थिति में डॉक्टर की मदद जरूर लें। 

Total Wellness is now just a click away.

Follow us on