
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : February 3, 2023 12:12 PM IST
Kidney damage foods: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है लेकिन देखा गया है कि कुछ लोग किडनी को इतना महत्वपूर्ण नहीं समझते हैं। हम जो भी खाते या पीते हैं, कितनी नींद लेते हैं और शरीर को कितना एक्टिव रखते हैं आदि का सीधा असर हमारी किडनी की कार्य क्षमता पर पड़ता है। आजकल खराब लाइफस्लाइट के कारण लोगों की किडनी का स्वास्थ्य भी लगातार प्रभावित होता जा रहा है, लेकिन हम इसे तब तक इग्नोर करते हैं जब तक हमें कोई गंभीर लक्षण नहीं होता है और तब तक देर हो जाती है। इसलिए किडनी से जुड़ी समस्याओं के दौरान होने वाले लक्षणों की पहचान करना बहुत जरूरी है, ताकि समय रहते इसकी देखभाल की जा सके। हम आपको 3 ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जो संकेत देते हैं कि आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। साथ ही आपको कुछ ऐसे खास पोषक तत्वों वाले फूड्स बारे में भी बताने वाले हैं, जो आपकी किडनी को हेल्दी रखने में मदद करेंगे।
हमारी सेहत से जुड़े कुछ लक्षण ऐसे होते हैं, जो किडनी खराब होने का संकेत दे सकते हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं -
अगर आपके गुर्दे ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं, तो शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिसे फ्लूइड रिटेंशन (Fluid retention) कहते हैं। यह पानी आमतौर पर शरीर के निचले हिस्से में जमा होता है और इस कारण से टांग, टखने व पैर आदि में सूजन आने लगती है। यदि आपको एक या दोनों पैरों में सूजन की समस्या होती है, तो यह किडनी से जुड़ा संकेत हो सकता है।
पेशाब से जुड़ा किसी भी प्रकार का बदलाव किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। पेशाब कम या ज्यादा आना, बार-बार या बहुत कम बार आना, पेशाब में झाग या रंग में बदलाव होना आदि ये सभी किडनी से जुड़ी समस्याओं के लक्षण हो सकते हैं।
यदि आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर पा रही है, तो आपको अक्सर कमजोरी, थकान, जी मिचलाना, उल्टी और सांस फूलना आदि लक्षण भी हो सकते हैं। यदि आपको पेशाब से जुड़े लक्षणों के साथ ये लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो यह किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत देता है।
हालांकि, नोट करने वाली बात यह भी है, तो ऊपर बताए गए लक्षण जरूरी नहीं है कि किडनी से जुड़ी समस्या का ही संकेत देते हैं। शरीर में होने वाली कुछ अन्य समस्याओं के कारण भी ये लक्षण हो सकते हैं।
यदि आपको लगता है कि आपकी किडनी प्रभावित हो रही है, तो आपको आज से अपनी डाइट में कुछ खास बदलाव करने की जरूरत है -
किडनी से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए अपनी डाइट में साबुत अनाज शामिल करना अच्छा रहता है। ब्राउन राइस और क्विनोआ आदि आपकी किडनी के लिए अच्छे रहते हैं।
जाते फल व सब्जियां दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर के अन्य अंगों समेत आपकी किडनी को भी भरपूर फायदा पहुंचाते हैं। इनमें फाइबर, मैंगनीज, अलग-अलग तरह के विटामिन और अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो किडनी को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।