कोरोना से जल्दी रिकवर होने के लिए रोज पिएं ये हेल्दी जूस, इम्यून पावर भी होगा मजबूत

कोरोना से ठीक होने के बाद भी इम्यूनिटी को बूस्ट करना बेहद जरूरी है। पोस्ट कोविड लाइफस्टाइल, खानपान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है, ताकि आप मेंटली और फिजिकली फिट रहें। यदि आप पोस्ट-कोविड के बाद जल्दी हेल्दी महसूस करना चाहते हैं, तो डाइट में कुछ जूस को नियमित (Juices to Drink during Covid) रूप से शामिल करें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 25, 2021 4:54 PM IST

Juices to Drink during Covid in Hindi: कोरोनावायरस (Coronavirus) होने के दौरान और ठीक होने के बाद भी शरीर में कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं। थकान, मांसपेशियों में दर्द, सिर दर्द, खांसी आदि ठीक होने में काफी दिन लग जाते हैं। कोरोना इतना खतरनाक वायरस है, जिससे लड़ते-लड़ते शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाती है। ऐसे में इम्यूनिटी को बूस्ट करना बेहद जरूरी है कोरोना के बाद लाइफस्टाइल, खानपान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है, ताकि आप मेंटली और फिजिकली फिट रहें। यदि आप पोस्ट-कोविड के बाद जल्दी हेल्दी महसूस करना चाहते हैं, तो डाइट में कुछ जूस को नियमित (Juices to Drink during Covid) रूप से शामिल करें।

पिएं नियमित रूप से तरबूज से बना जूस

तरबूज गर्मी के सीजन में सबसे अधिक मिलता है। इस फल में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। साथ ही यह विटामिन ए, लाइकोपिन, अमीनो एसिड से भरपूर होता है। ये सभी पोषक तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। तरबूज के गूदों को मिक्सी में डालकर ब्लेंड कर लें। इसे एक गिलास में छानकर हल्का सा शहद, नींबू, काली मिर्च पाउडर, काला नमक, पुदीने की पत्तियां आदि डालकर पीने (Juices to Drink during Covid in Hindi) का मजा लें। गर्मी में शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी।

टमाटर का जूस पीकर पोस्ट कोविड रखें खुद को स्वस्थ

टमाटर में विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, वसा, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, लाइकोपीन आदि होते हैं। टमाटर के सेवन से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत (Healthy juices to boost immunity)  होती है। टमाटर को काटकर मिक्सी में ब्लेंड कर लें। इसमें कुछ पुदीने की पत्तियों को भी मिला सकते हैं। इसे ब्लेंड करने के बाद गिलास में छान लें और नमक मिलाकर प्रतिदिन पिएं।

पिएं अदरक का जूस

अदरक में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी आदि पोषक तत्व होते हैं, जो खांसी, सर्दी, जुकाम और संक्रमण से बचाते हैं। अदरकर का जूस पीने से भी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। खासकर जब आप अदरक और गाजर को एक साथ मिक्सी में ब्लेंड करके जूस बनाते हैं और इसे पीते हैं, तो सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। गाजर से आंखें स्वस्थ रहती हैं। इस जूस के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

कोरोना काल में इम्यूनिटी और फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए पिएं लहसुन का जूस, जानें अन्य फायदे