Krishna Janmashtami Prasad Recipes: जन्माष्टमी प्रसाद की हेल्दी रेसिपी-नारियल और तिल की खीर

श्री कृष्ण के जन्म के उत्सव में प्रसाद के लिए दूध, शक्कर और घी से बनी चीजें और मिठाई तैयार की जाती है। (Krishna Janmashtami Prasad Recipes)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 30, 2021 3:36 PM IST

Krishna Janmashtami Prasad Recipes: जन्माष्टमी का त्योहार अपने विशेष कार्यक्रमों और  प्रसाद में चढ़ाए जाने वाले पकवानों के लिए जाना जाता है।  श्री कृष्ण को माखनचोर कहा जाता है इसलिए उनके जन्म के उत्सव में प्रसाद के लिए दूध, शक्कर और घी से बनी चीजें और मिठाई तैयार की जाती है और श्रीकृष्ण को चढ़ाई जाती हैं। कई घरों में तिल की खीर, श्रीखंड, पेड़े और कलाकंद जैसी मिठाइयां बनाई जाती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं एक मीठी-सी रेसिपी जिसे आप इस जन्माष्टमी प्रसाद के लिए तैयार कर सकती हैं और दिन में फलाहार के साथ इसे खाया भी जा सकता है। यह जन्माष्टमी प्रसाद रेसिपी है नारियल और तिल की खीर। (Krishna Janmashtami Prasad Recipes in Hindi)

इस जन्माष्टमी श्रीकृष्ण के लिए बनाएं नारियल और तिल की खीर  (Coconut and sesame seeds kheer recipe)

खीर बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की जरूरत पड़ेगी-

  • 100 ग्राम सूखा नारियल ( Dry Coconut)
  • 100 ग्राम सफेद तिल (White Sesame seed)
  • 40 ग्राम गुड़ (Jaggery or gur)
  • 6-7 किशमिश (Raisins)
  • 4-5 काजू (cashew nuts)
  • 4-5 इलायची (Green cardamom)
  • 200 ग्राम खोया( मावा)
  • 1 लीटर दूध (Milk)

नारियल और तिल की खीर बनाने का तरीका (Nariyal aur til ki kheer recipe)

  • तिल को कड़ाही में बिना तेल या घी  के सूखा भूनें यानि ड्राई रोस्ट (dry roast) करें । फिर इसे आंच से उतारकर दरदरा पीस लें।
  • एक बर्तन में दूध उबालें। 10 मिनट तक पकाएं और ज़रूरत के हिसाब से चम्मच से हिलाते रहें।
  • अब दूध में गुड़ मिलाएं। अच्छी तरह मिलाएं और 10 मिनट तक पकने दें।
  • इलायची को कूटकर दूध में मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण में गुड़ डाल दें।
  • भूना हुआ तिल और नारियल (कसा हुआ) डालें।
  • सबकुछ अच्छी तरह मिलाकर 10 मिनट तक पकने दें।
  • काजू और किशमिश से सजाएं।

व्रत में भी किया जाता है नारियल का सेवन

नारियल और तिल से बनी यह खीर देश के कई हिस्सों में श्रीकृष्ण को चढ़ायी जाती है। इस मीठे से प्रसाद के साथ करें श्रीकृष्ण की पूजा और प्राप्त करें उनसे ढ़ेर सारा आशीर्वाद। वैसे, कच्चा नारियल और सूखा नारियल, दोनों का प्रयोग प्रसाद बनाने के लिए किया जा सकता है। इसी तरह इनका सेवन भी व्रत के दौरान किया जाता है। नारियल शरीर के लिए सबसे अधिक लाभकारी फलों में से है। नारियल की गिरी, नारियल पानी, नारियल की मलाई से लेकर नारियल के तेल का भी सेवन किया जाता है। बहुत से लोग व्रत शुरू करने और व्रत तोड़ते समय नारियल पानी का पीते हैं।

चित्र स्रोत : Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source