
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 3, 2018 3:53 PM IST
सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है जिस वजह से यह डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए भी काफी फायदेमंद है। © Shutterstock
सत्तू की लोकप्रियता हाल के समय में काफी बढ़ी है। इसकी वजह सत्तू में मौजूद फाइबर की मात्रा है। दरअसल जौ, चना , गेहूं , अरहर , मटर, कुलथी और चावल जैसे आटों के मिश्रण से बनने वाला सत्तू फाइबर से भरपूर होता है जो कि हमारे पाचनतंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। अधिक फाइबर का सीधा मतलब है बेहतर मेटाबॉलिज़्म रेट और वजन कम करने में मदद। सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है जिस वजह से यह डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके अलावा चने से बनने वाले सत्तू में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और मकई वाले सत्तू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी अधिक होती है। जो इसे एक आदर्श भोजन बनाती हैं।
सत्तू से बननेवाली एक हेल्दी रेसिपी के बारे में लिख रहे हैं हम आज यहां। सत्तू के पराठे, न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि ये पौष्टिक भी हैं।
सत्तू का पराठा बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी-
सत्तू का पराठा बनाने का तरीका–