
Also Read
Foods for healing sick kidney:किडनियों के स्वास्थ्य पर हमारी सेहत भी निर्भर करती है और हेल्दी किडनी के लिए हेल्दी डाइट बहुत महत्वपूर्ण है। इसीलिए, हम जो खाते हैं उससे किडनी की बीमारियों का रिस्क बढ़ता या कम होता है। डाइट से मिलने वाले पोषक तत्व ही किडनी को मजबूत, कमजोर या बीमार बनाते हैं। इसी तरह अच्छी डाइट की मदद से बीमार किडनियों को जल्द ठीक होने में भी मदद करता है। किडनी से जुड़ी समस्याएं जिन लोगों को होती हैं उन्हें डाइटिशियन्स ऐसे फूड्स खाने की सलाह देते हैं जिनमें पोटैशियम की मात्रा कम ( low in potassium) हो। यहां आप पढ़ेंगे कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जो पौष्टिक और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपकी किडनी की हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी हो सकते हैं। साथ ही ये फूड्स किसी किडनी रोग सेपीड़ित लोगों की किडनियों को तेजी से रिकवर करने औऱ पहले की तरह स्वस्थ बनने में भी मदद करते हैं।
इस स्वादिष्ट और हेल्दी सब्जी में फाइटोकेमिकल्स (phytochemicals) पाए जाते हैं। ये किडनी के लिए बहुत फायदेमंद तत्व है। पत्तागोभी खाने से पेट जल्दी से भरता है और यह एनर्जी भी देता है। पत्तागोभी का सेवन सलाद, सब्जी और सूप के तौर पर कर सकते हैं।
इसी तरह फूलगोभी का सेवन भी किडनी की बीमारियों से आराम दिलाता है। फूलगोभी में फोलेट (folate), विटामिन सी ( vitamin C) और डाइटरी फाइबर ( fiber) पाया जाता है। ये तत्व शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालते हैं और बीमारियों का रिस्क कम होता है। फूलगोभी को सब्जी, सूप और परांठों में मिलाकर खाया जा सकता है। इसी तरह गोभी आलू का एक अच्छा पर्याय भी बन सकती है जो आलू की जगह कुछ डिशेज में मिलायी जा सकती है और यह किडनी को कम से कम नुकसान भी पहुंचाती है।
विटामिन सी से भरपूर लाल-पीली शिमला मिर्च या बेल पेपर (Red Peppers) में पोटैशियम की मा्त्रा कम होती है। शिमला मिर्च का बेहतरीन स्वाद और फ्लेवर आपकी डिश की लज्जत बढ़ाएगा और आपके शरीर को पोषण देता है। शिमला मिर्च पास्ता, उपमा, दलिया और सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है।