
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 27, 2018 1:39 PM IST
वेट लॉस के लिए दलिया एक बेहतरीन भोजन माना जाता है। साथ ही पेट से जुड़ी परेशानियों में भी दलिया की खिचड़ी खाने की सलाह बहुत-से लोग देते हैं। लेकिन अगर आप दलिया से बनी खिचड़ी या उपमा खाकर बोर हो गए हैं लेकिन इसे अपने भोजन में शामिल करते रहना चाहते हैं तो आप ही के लिए ये रहीं दलिया से बनी 3 इंट्रेस्टिंग चीज़ें-
1. दलिया खीर- खीर भला किसे अच्छी नहीं लगती। लेकिन आप वज़न घटाने की कोशिश में हैं लेकिन आपको मीठा खाने की चाहत हो रही है। तो दलिया खीर आपके लिए बहुत अच्छी है। लो कैलरी वाली यह खीर फाइबर से भरपूर है। एक कटोरी दलिया खीर में तकरीबन एक चम्मच शक्कर लगेगी। बस दलिया में शक्कर और दूध डालकर 3-4 मिनट के लिए पकाएं। फिर इसमें इलायची पावडर और कतरे हुए बादाम-काजू डालें। दलिया खीर खाने के लिए तैयार है।
2.दलिया सलाद- यह एक आसानी से बनने वाला सलाद है जिसमें टमाटर, प्याज़, नींबू का रस, धनिया के पत्ते और पुदीना पड़ता है। इन सारी चीज़ों को मिक्सी में पीस लें और फिर पहले से पके या उबले हुए दलिया में डाल दें। यह सलाद न केवल लो-फैट है बल्कि डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए भी बेहतर है।
3.वेजिटेबल दलिया इडली- चावल की बजाय आप दलिया से इडली बना सकती हैं। इसके लिए महीन या पीसी हुई दलिया को दही में भिगोएं। अपनी पसंद के अनुसार सब्ज़ियों को छोटे टुकड़ों में काटकर हल्का सा पका लें। इडली और दही के मिश्रण में थोड़ा पानी मिलाएं और 10 मिनट के लिए अलग रख दें। इडली बनाने से पहले इस मिश्रण में चुटकीभर बेकिंग सोडा मिलाएं। इस मिश्रण से बनी इडली हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए बेहतरीन है और यह आपका मेटाबॉलिज़्म भी बढ़ाएगी।
चित्र स्रोत : Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.