नींद नहीं आती तो पीएं खजूर वाला दूध!

खजूर का दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 26, 2018 2:13 PM IST

जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती है उन्हें सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें दूध पीना पसंद नहीं है वो कुछ और फायदेमंद चीज़ें मिलाकर दूध का स्वाद और पोषण दोनों बढ़ा सकते हैं। ऐसी ही एक नैचुरल चीज़ है खजूर जो दूध में मिठास और पोषण जोड़ने का काम करता है। हम आपको बताते हैं खजूर वाला दूध तैयार करने की रेसिपी।

दूध पीने से रोजाना की शारीरिक कामों को पूरा करना आसान होता है। खजूर का दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। ठंड के मौसम में जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है। खजूर में सल्फर काफी अच्छी मात्रा में होता है और  यह इन्फेक्शन से भी सुरक्षा देता है। खजूर का दूध पीने से सीजनल एलर्जी भी कम हो सकती है। सर्दियों में आप सुस्त महसूस करते हैं। खजूर में मौजूद नैचुरल शुगर से आपको ऊर्जा मिलती है। सर्दियों में पाचन और गैस्ट्रिक समस्याओं का भी अधिक खतरा होता है। खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होते हैं जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं। इसके अलावा यह पेट में अच्छे बैक्टीरिया भी बढ़ाते हैं। यही नहीं यह आपको सेक्सुअली एक्टिव रहने में भी मदद करता है।

आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी-

  •  2 कप दूध
  •  8-10 खजूर
  •  एक चुटकी इलायची पाउडर या दालचीनी

खजूर वाला दूध तैयार करने का तरीका-

  • कुछ  खजूर रातभर एक गिलास दूध में भिगोकर रखें। सुबह दूध और खजूर को एकसाथ उबालें और  गाढ़ा होने दें। ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को मिक्सी  में पीस लें।
  • अब दो कप दूध गर्म करें और उबाल आने पर खजूर का पेस्ट, थोड़ा-सा इलायची या दालचीनी पाउडर उसमें मिक्स करें। इस दूध को थोड़ी देर और पकाएं ताकि सारी चीजों का स्वाद और फ्लेवर दूध में मिल जाए।
  • यह काफी पौष्टिक ड्रिंक है जिसे आप सोने से पहले पी सकते हैं। साथ ही बच्चों को भी यह पीने के लिए दिया जा सकता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source