प्रोटीन से भरपूर है काले राजमा या भट्ट की दाल

हम आपको यहां दाल की एक रेसिपी बता रहे हैं जो प्रोटीन से भरपूर है लेकिन इसे बनाने का तरीका अलग है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 23, 2018 4:53 PM IST

शाकाहारी भोजन में दाल को प्रोटीन के महत्वपूर्ण स्रोत के तौर पर देखा जाता है। दलहनों में अरहर, मूंग और उड़द की ही तरह राजमा, चने और हरे-पीले मटर के दानों का भी इस्तेमाल खूब होता है। हम आपको यहां दाल की एक रेसिपी बता रहे हैं जो प्रोटीन से भरपूर है लेकिन इसे बनाने का तरीका अलग है। साथ ही नायाब है इसमें इस्तेमाल होनेवाली दलहन, ब्लैक बीन या काले रंग के राजमा जिन्हें आम तौर पर शामली या कश्मीरी राजमा की तुलना में कम पसंद या कम इस्तेमाल किया जाता है उनसे ही बनी है यह खास रेसिपी जिसका नाम है–भट्ट की दाल।

भट्ट की दाल बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत होगी-

  • एक कप ब्लैक बीन या काला राजमा
  • 4 चम्मच गेहूं का आटा या चावल का आटा (पसंद के अनुसार)
  • 3-4 छोटा चम्मच तेल
  • आधा छोटा चम्मच जीरा
  • चुटकीभर हींग
  • 2 सूखी लाल मिर्च – 2
  • एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • चुटकी भर हल्दी पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
  • नमक

भट्ट की दाल बनाने का तरीका-

  • काले राजमा या ब्लैक बीन को साफ कर पानी से धोकर थोड़ी देर के लिए भिगोएं।
  • लोहे की कड़ाही में तड़के के लिए तेल गर्म करें। तेल गर्म हो जाने पर इसमें जीरा और हींग डालें।
  • अब इसमें काले राजमे के बीज डाल दें। इसे चम्मच की मदद से हिलाते रहें और मध्यम आंच पर तब तक भूनें, जबतक कि राजमा के छिलके दाल से अलग ना होने लगें।
  • अब इस मिश्रण में गेहूं या चावल का आटा मिलाएं। इसे भी थोड़ी देर भूनना है। जब आटे का रंग सुनहरा होने लगे तब इसमें सभी मसाले और स्वादानुसार नमक मिलाएं। एक मिनट तक और भूनें।
  • दाल के इस मिश्रण में 4 कप पानी डालें और कड़ाही को ढंक दें। इसे पकने में 15-20 मिनट का समय लग सकता है। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मिश्रण कड़ाही में ना चिपके। पकने के बाद दाल का रंग गहरा हो जाएगा। अब गैस बंद कर दें और इसे चावल और कटी हुई प्याज के साथ परोसें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source