हेल्दी होली रेसिपी- मिक्सड फ्रूट खीर

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : February 28, 2018 12:47 PM IST

खीर तो मशहुर स्वादिष्ट मीठा व्यंजन होता है। लेकिन मिक्सड फ्रूट खीर एक ऐसा मीठा व्यंजन है जो न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि हेल्दी भी होता है। इस खीर में भारतीय मसालों के साथ पीस्ता,चीकू, आलूबुखारा, नाशपाती, आड़ू(peach) डाला जाता है, जो खीर को मिनरल और एन्टी-ऑक्सिडेंट से भरपूर बना देता है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होने के कारण ब्लड-शुगर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। यह रेसिपी नाश्ते के लिए भी बहुत अच्छा विकल्प बन सकता है। आप ब्राउन राइस से भी इसको बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

सामग्री-

1या ¼ कप उबला हुआ चावल

1 लीटर दूध

2 बड़े चम्मच मक्खन

3 चीकू कटे हुए

1नाशपाती कटा हुआ

3 आलूबुखारा (plum) कटे हुए

2 आड़ू कटे हुए

4 बड़े चम्मच चीनी

1 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लावर

3 बड़े चम्मच रोज़ सिरप

विधि-

• एक पैन में मक्खन गर्म करके उसमें सारे फलों को डालकर कुछ मिनटों तक तलें।

• अब उसमें चीनी डालें और चीनी के गलने तक पकाते रहे। फिर सर्विंग प्लेट पर इसको डाल दें।

• उसी पैन में चावल डालकर उसको हल्का तलें। अपने पसंद के अनुसार मक्खन चाहे तो डाल सकते हैं।

• अब उसमें दूध डालकर तब तक पकायें जब तक कि वह नरम न हो जाये। फिर एक कटोरी में कॉर्नफ्लावर में दूध या पानी डालकर अच्छी तरह से घोलकर चावल में डाल दें। फिर उसको पकने दें।

• फिर उसमें चीनी डालकर उसके गलने तक पकाते रहें। लेकिन एक बात का ध्यान यह रखें कि वह नीचे से लग न जायें। इसलिए लगातार इसको हिलाते रहें।

• पकने के बाद रोज़ सिरप ऊपर से डाल दें। उसके बाद थोड़ी देर तक चावल को पकाने के बाद फलों पर ऊपर से डाल दें। ठंडा हो या गर्म कैसे भी परोसें लेकिन परोसने के पहले पिस्ते से सजा दें।

[videoinfinite id="2yM7oWsIwvI" height="400" width="600"]

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत:Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source