
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 18, 2018 9:23 AM IST
अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो सेब छिल कर खाते हैं तो आपको अपनी आदत बदलनी चाहिए। @shutterstock.
सेब एक बेहद ही पौष्टिक और स्वादिष्ट फल है जो हमारी सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है। सेब में विटामिन सी, विटामिन ई और फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होते हैं। डॉक्टर, डायटिशन और एक्सपर्ट्स भी रोज़ाना सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब दिल को कई तरह की बीमारियों से बचाता है, कब्ज़ से राहत दिलाता है और साथ ही साथ पेट भी भरता है। कुछ लोगों को सेब खाना बहुत पसंद होता है तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सेब का छिलका निकालकर खाते हैं। लेकिन अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो सेब छिल कर खाते हैं तो आपको अपनी आदत बदलनी चाहिए। दरअसल सेब के छिलके में कई पौष्टिक तत्व होते हैं और छिलकर खाने से आपको यह फायदे नहीं मिल पाते। जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर फूड केमेस्ट्री में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार कैंसर से बचाव के लिए सेब के छिलके उतने ही कारगर हैं, जितना की सेब का अंदरूनी हिस्सा। रिसर्च में यह बताया गया है कि सेब के छिलकों में उसके अंदरूनी हिस्से से अधिक केर्सेटिन और एंटथोसायनिन होते हैं। तो अगर आप सेब को छिलकों के साथ खाएंगे तो आपको होंगे ये फायदे-