डिनर या रात का खाना हेल्दी होना बहुत ज़रूरी है और इसीलिए देर रात आपको जंक फ़ूड या तली-भुनी चीज़ें खाने से बचना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेल्दी मानी जाने वाली कुछ चीजें भी सोने से पहले खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। जी हां, हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही चीज़ों के बारे में जो देर रात खाने से हमेशा बचना चाहिए।
गोभी: इस तरह की सब्जियां ब्रसेसियाई फैमिली की होती हैं जैसे की गोभी ,ब्रोकली इत्यादि। अगर आप इन्हें कच्चे ही सलाद के रूप में खा रहे हैं तो ये आसानी से पचते नही है। इसलिए अगर आप इन्हें रात में खा रहे हैं तो इन्हें अच्छे से पकाकर खायें।
राजमा: राजमा या कच्चे स्प्राउट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है इसलिए अगर आप इसे डिनर में लेते है तो फिर इसे पचाने में बहुत दिक्कत होती है। जिससे आपके पेट में गैस बन सकती है।
ककड़ी: सलाद खाने से सेहत को काफी फायदा मिलता है लेकिन आप इसे रात में 11 बजे के बाद खाने से परहेज करें। इस सब्जी में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और रात के समय आपके शरीर की कार्यक्षमता धीमी पड़ जाती है इसलिए इससे आपको वाटर रिटेंशन या पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है।
मूंगफली : इसमें फैट काफी मात्रा में होता है और इसमें अल्फा टॉक्सिन भी होता है जिससे पित्त का स्त्राव बढ़ जाता है। इसलिए अगर आप इसे रात में खाते हैं तो आपको एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कोशिश करें की आप इन्हें शाम 7 बजे के बाद न खायें।
सेरल : जब भी आपके पास रात में कुछ खाने को नही बचता तो आप अपना पसंदीदा सेरल या कॉर्नफ़्लेक्स खा लेते हैं। जबकि इस सेरेल में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो आपको रात भर जगाये रख सकती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.