Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
सर्दियों का मौसम जब भी आता है, तो अपने साथ स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ने लगता है। लेकिन सिर्फ बीमारियां ही नहीं कई स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियां हैं, जो अक्सर ठंड के मौसम में ज्यादा देखी जाती हैं। शरीर का वजन बढ़ना भी इन्हीं स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है जिसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य कई बीमारियां होने लगती हैं। सर्दियों के दिनों में शरीर का वजन बढ़ने के पीछे आमतौर पर 2 कारण देखे जाते हैं, जिसमें एक तो नियमित रूप से एक्सरसाइज न कर पाना और दूसरा ठंड में ज्यादा फैट लेना। हालांकि, सर्दियों में बढ़ते वजन को रोकने के लिए डाइट में कुछ जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं, जिनकी मदद से खाने-पीने की चीजों में भी बहुत फायदा मिलता है। अगर आप भी अपने शरीर के बढ़ते वजन पर कंट्रोल पाना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको अपनी डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करने के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने बढ़ते वजन पर कंट्रोल पा सकते हैं।
अगर आपको अपने शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करना है, तो ठंड के दिनों में आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है कि आप अपनी डाइट में सब्जियों को शामिल जरूर करें। सर्दियों के मौसम में गाजर व मूली जैसी सब्जियां खूब मात्रा में पाई जाती हैं, जिनका सेवन करना आपका वजन बढने से रोकने में मदद करता है। बढ़ते शरीर के वजन को रोकने के लिए सलाद के रूप में इन सब्जियों का सेवन जरूर करें।
ठंड के मौसम में गर्मागर्म सूप पीना जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद रहता है। रोजाना अपनी डाइट में कोई न कोई वेजिटेबल सूप जरूर शामिल करें। ऐसा करने से आपकी पाचन क्रिया तेज होने लगती है और शरीर का बढ़ता हुआ वजन भी तेजी से कम होने लगता है। अगर आप अपने शरीर के वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सूप का सेवन जरूर करें।
मौसम के अनुसार फलों का सेवन करना भी जरूरी है, जो शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करने के साथ-साथ अन्य कई फायदे प्रदान करता है और इन फायदों में शरीर के बढ़ते वजन पर रोक लगाना भी शामिल है। शरीर के बढ़ते वजन पर रोक लगाने के लिए सबसे पहले अपनी डाइट में कुछ चीजें जरूर शामिल करें।
सर्दियों में लोग अक्सर अंडे ज्यादा मात्रा में खाने लग जाते हैं, क्योंकि अंडे की तासीर गर्म होती है। लेकिन अंडे के पीले हिस्से यानी एग यॉक में फैट ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो आपके शरीर के वजन को बढ़ा सकता है। सर्दियों में अंडे को अपनी डाइट में शामिल करें, लेकिन अंडे के पीले हिस्से को निकाल दें।
सर्दियों के मौसम लोग अक्सर चाय व कॉफी का ज्यादा मात्रा में सेवन करने लग जाते हैं, जिसमें शुगर होने के कारण शरीर का वजन बढ़ने लग जाता है। सर्दियों में चाय या कॉफी का सेवन करें लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में न करें और जब भी सेवन करें तो सुनिश्चित कर लें कि उस में ज्यादा चीनी ना डालें।