
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : September 1, 2023 3:57 PM IST
Foods that increase the risk of heart attack: दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है और ऐसा आमतौर पर खराब जीवनशैली व अनहेल्दी डाइट लेने के कारण हो रहा है। इसलिए हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे को कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है अपनी लाइफस्टाइल और डाइट का खास ध्यान रखना। डॉक्टर हेल्दी रहने के लिए नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करना और हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। लेकिन हेल्दी डाइट का भी विशेष ध्यान रखा जरूरी है। क्योंकि हेल्दी डाइट में भी कुछ ऐसे फूड्स हो सकते हैं, जो आपके हार्ट के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं और कहीं न कहीं हार्ट अटैक जैसी बीमारियों के खतरे को बढ़ा देते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक खास फूड के बारे में बताने वाले हैं, जो हार्ट के मरीजों के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। चलिए जानते हैं हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाले फूड्स के बारे में।
कुछ प्रकार के मीट भी होते हैं, जो स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने के साथ-साथ नुकसान भी पहुंचा सकते हैं और इनमें से एक रेड मीट भी है। कुछ अध्ययनों में यह पाया गया है कि रेड में एक खास तत्व पाया जाता है, जो आंत में जाकर ट्रिमेथाइलेमाइन-ए-ऑक्साइड (TMAO) बनाने लगता है। यह खास तत्व धमनियों को सख्त बनाता है, जो हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है।
हेल्दी रहने के लिए डाइट में अंडे को शामिल करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह प्रोटीन समेत कई खास पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हालांकि, अंडे के पीले हिस्से (Egg yolk) शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा सकता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। जिन्हें पहले से कोलेस्ट्रॉल या हार्ट से जुड़ी समस्या है, उन्हें अंडे के पीले हिस्से का सेवन नहीं करना चाहिए।
सिर्फ फ्रेंच फ्राइज और चिप्स ही नहीं बल्कि घर पर तला हुआ खाना भी आपके हार्ट को नुकसान पहुंचा सकता है। पकोड़े व परांठे जैसे घर पर बनाई जाने वाली चीजों में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जिससे धमनियों में प्लाक जमा होने लगता है और इस कारण से हार्ट अटैक आने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए घर पर बने और हेल्दी दिखने वाले डीप फ्राइड फूड्स का सेवन भी करना हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है।
दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है और इसमें कोई शक नहीं है कि ये हमारी हेल्दी डाइट का हिस्सा है। लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करना भी हानिकारक हो सकता है। खासतौर पर फुल फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स को हार्ट के मरीजों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स में फैट ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से धमनियों में रुकावट बढ़ जाती है और इस कारण से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है।
घर पर भी अगर आप चटपटा खाने के शौकीन हैं, तो आपके स्वास्थ्य में कई बीमारियां देखे को मिल सकती हैं। ज्यादा नमक व मसालेदार खाने में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, जो सीधे आपके हार्ट को ही नुकसान पहुंचाती है। इसके साथ-साथ ज्यादा नमक व मसाले हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनती है और इस कारण से भी हार्ट अटैक होने का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है।