Eating Healthy: शकरकंद की जड़ ही नहीं, पत्तियां भी हैं पौष्टिक, प्रोटीन और डायटरी फाइबर से हैं भरपूर हेल्दी सब्ज़ी

क्या आप जानते हैं कि शकरकंद की तरह ही इसके पौधे की पत्तियां भी स्वादिष्ट और पौष्टिक होती हैं।  इसीलिए, देश के कुछ हिस्सों में इन्हें भी भोजन में शामिल किया जाता है। स्वीट पोटैटो या शकरकंद की कोमल पत्तियों में एस्कॉर्बिक एसिड की अच्छी मात्रा पायी जाती है। वहीं, इसकी बड़ी पत्तियों में विटामिन बी6 की मात्रा ज्यादा होती है। इसीलिए,  इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 8, 2019 4:06 PM IST

शकरकंद (Sweet Potato) सर्दियों में खासतौर पर भारतीय डायट (Sweet Potato Leaves benefits) में शामिल की जाती है। इससे,  चिप्स, हलवा और परांठे जैसी डिशेज़ बनती हैं। साथ ही, ज़्यादातर लोग इसे भूनकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शकरकंद की तरह ही इसके पौधे की पत्तियां (Sweet Potato Leaves benefits) भी स्वादिष्ट और पौष्टिक होती हैं।  इसीलिए, देश के कुछ हिस्सों में इन्हें भी भोजन में शामिल किया जाता है।

स्वीट पोटैटो या शकरकंद की कोमल पत्तियों (Sweet Potato Leaves benefits) में एस्कॉर्बिक एसिड की अच्छी मात्रा पायी जाती है। वहीं, इसकी बड़ी पत्तियों में विटामिन बी6 की मात्रा ज्यादा होती है। इसीलिए,  इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

जड़ ही नहीं शकरकंद की पत्तियां भी हैं पौष्टिक (Sweet Potato Leaves benefits):

इन पत्तियों में प्रोटीन की प्रचुरता होती है। इसीलिए, इन्हें भारत ही नहीं कई देशों में भी खाया जाता है। साथ ही, कई तरह के अमीनो एसिड, एंटी-ऑक्सिडेंट्स, विटामिन्स, मिनरल्स और डायटरी फाइबर होता है। कुछ स्टडीज़ में यह भी पाया गया है कि शकरकंद की पत्तियों में  शकरकंद की तुलना में अधिक मात्रा में घुलनशील विटामिन्स पाए जाते हैं।

यरन से भरपूर हेल्दी स्नैक है पालक से बनी यह रेसिपी- स्टीम्ड पालक वड़ा

ऐसे बनाएं शकरकंद की पत्तियों का साग:

इन पत्तियों को हरी पत्तेदार सब्ज़ियों जैसे पालक आदि, की तरह पौष्टिक माना जाता है। शकरकंद की कोमल पत्तियों का साग तैयार किया जा सकता है। इसे, बनाने के लिए एक बर्तन में थोड़ा-सा तेल गर्म करें। अदरक-लहसुन और प्याज़ के टुकड़ों से तड़का लगाएं। अब इस तड़के में शकर कंद की पत्तियां काटकर डालें। इस, सब्ज़ी को थोड़ी दर ढंककर पकाएं। फिर, नमक, हल्दी और अपनी पसंद के मसाले डालें। 2-3 मिनट और पकने दें। फिर, आंच बंद कर दें। गर्मागर्म रोटी के साथ परोंसे।

यह भी पढ़ें- Blood Sugar Levels: डायबिटीज़ डायट में ज़रूर शामिल करें कलौंजी, ब्लड शुगर लेवल रखेगा अंडर कंट्रोल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source