Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Foods bad for your bone health: हमारे शरीर के एक-एक अंग को हेल्दी रखने के लिए सही डाइट का होना बहुत जरूरी होता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि हर बार हेल्दी डाइट हमारे लिए हेल्दी ही होगी। कई बार हेल्दी दिखने वाली डाइट हमारे शरीर के लिए हेल्दी नहीं बल्कि अनहेल्दी भी हो सकती है। हेल्दी डाइट के जहां शरीर को कई फायदे मिलते हैं वहीं उससे कुछ नुकसान भी मिल सकते हैं। कुछ हेल्दी फूड्स हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जबकि कुछ हेल्दी फूड्स ऐसे भी हैं जो शरीर को अन्य फायदे तो देते हैं लेकिन हड्डियों को कमजोर बना सकते हैं। बहुत से ऐसे फूड्स हैं, जो शरीर को तो जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं, लेकिन हड्डियों को इनसे कोई पोषक तत्व नहीं मिल पाता है उल्टा कुछ फूड्स तो हड्डियों को कैल्शियम व अन्य मिनरल्स अवशोषित करने लग जाते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो हड्डियों को मजबूत नहीं उल्टा कमजोर बना सकते हैं।
बहुत से ऐसे हेल्दी फूड्स पाए जाते हैं, जो शरीर को खूब मात्रा में सोडियम प्रदान करते हैं। लेकिन इनमें कुछ फूड्स ऐसे भी होते हैं, जिनमे अन्य पोषक तत्वों के साथ-साथ ज्यादा सोडियम भी होता है। खासतौर पर ज्यादा नमक वाले फूड्स में सोडियम ज्यादा पाया जाता है। उदाहरण के रूप में नमक वाली मूंगफली व अन्य ड्राई फ्रूट्स में ज्यादा सोडियम हो सकता है।
ऑक्सलेट एक ऐसा तत्व है, जिसे हड्डियों के लिए अच्छा विकल्प नहीं माना जाता है। बहुत से ऐसे हेल्दी फूड्स हैं जिनमे ज्यादा मात्रा में ऑक्सलेट होने के कारण वे हड्डियों के लिए हेल्दी नहीं माने जाते हैं। हरी सब्जियां, सोया प्रोडक्ट्स, बादाम व अन्य कई फूड्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए हेल्दी नहीं माने जाते हैं।
जिन फूड्स व ड्रिंक में ज्यादा मात्रा में कैफीन पाया जाता है, वे चीजें आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं मानी जाती है। ज्यादा कैफीन वाले फूड्स व ड्रिंक्स शरीर में कैल्शियम व अन्य जरूर मिनरल्स को हड्डियों में अवशोषित होने से रोक सकते हैं, जिस कारण से हड्डियां लगातार कमजोर पड़ जाती हैं।
हालांकि, आपको किन फूड्स का सेवन करना चाहिए और आपकी हड्डियों के लिए कौन से फूड्स ज्यादा फायदेमंद होंगे आदि का सही जवाब पाने के लिए आप किसी अच्छे डाइटीशियन से संपर्क कर सकते हैँ। हर व्यक्ति का शरीर अलग-अलग तरीके से काम करता है और जरूरी नहीं है कि ऊपर बताए गए फूड्स आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंचाएं। लेकिन इसकी पुष्टि करने के लिए एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए और खासतौर पर जिन लोगों को पहले से ही हड्डियों से जुड़े रोग हैं, उन्हें हड्डी से जुड़े किसी भी प्रकार के लक्षण इग्रोर नहीं करने चाहिए