पाचन तंत्र की परेशानियों से राहत दिलाता है काला जीरा, जानें इसे खाने से 5 फायदे

काला जीरा के औषधिय गुणों के कारण इसे कुछ घरेलू नुस्खों के रूप में भी खाया जाता है। काला जीरा खाने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 29, 2022 1:22 PM IST

काला जीरा या कलौंजी (Black Cumin) एक भारतीय मसाला है। यह मुख्य रुप से तड़के में डाला जाता है। इसके औषधिय गुणों (Black Cumin Benefits) के कारण इसे कुछ घरेलू नुस्खों के रूप में भी खाया जाता है। काला जीरा खाने से सेहत (Black Cumin Benefits) को कई लाभ हो सकते हैं।

खाएं काला जीरा और सेहत को होंगे ये फायदे (Black Cumin Benefits):

1. न्यू मदर्स ज़रूर खाएं काला जीरा

प्रेगनेंसी में काला जीरा बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह मॉर्निंग सिकनेस से राहत दिलाता है। इसके अलावा ब्रेस्टफीडिंग मदर्स और न्यू मदर्स के लिए काला जीरा एक अच्छा फूड है। यह पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाने में मदद करता है।(Black Cumin Benefits)

2. ब्लड शुगर लेवल्स को रखता है मेंटेन

डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए फायदेमंद है काला जीरा। डायबिटीज़ में काला जीरा (Black Cumin ) का सेवन फायदेमंद माना जाता है। कलौंजी ब्लड शुगर लेवल में होने वाले उतार-चढ़ाव को मेंटेन करने में मदद करता है। इस तरह डायबिटिक्स कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से बच सकते हैं।

3. बेहतर पाचन तंत्र के लिए खाएं काला जीरा:

ये नन्हें काले दाने पेट की परेशानियों से राहत दिला सकते हैं। कलौंजी या काला जीरा (Black Cumin Benefits) पाचन तंत्र की बीमारियों से राहत दिलाता है। कुछ स्टडीज़ में इसे स्टमक कैंसर से बचाव में मददगार पाया गया।

4. सांस की बीमारियों से राहत दिलाता है:

कलौंजी को रेस्पेरेटरी सिस्टम से जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाता है। इसके अलावा, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा के लक्षण मानी जाने वाली बीमारियों से राहत दिलाने का काम करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source