
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 8, 2024 6:31 PM IST
Your dietary habits play a significant role in your heart health. So, focus on consuming a balanced diet rich in fruits, vegetables, whole grains, lean proteins, and healthy fats. Minimize processed foods, sugary drinks, and excessive sodium intake.
हार्ट अटैक के मामले आजकल दिन-प्रतिदिन लोगों के बीच बढ़ते जा रहे हैं और स्वस्थ लोग भी इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए अपने हार्ट की खास देखभाल करना जरूरी है, ताकि आपका हृदय स्वस्थ रहे और हार्ट अटैक जैसी बीमारी होने का खतरा कम हो जाए। नियमित रूप से एक्सरसाइज करना हार्ट को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है, लेकिन साथ ही में हेल्दी डाइट का होना भी बहुत जरूरी है। खासतौर पर हार्ट के मरीजों को अपनी डाइट को हार्ट के अनुसार हेल्दी रखना चाहिए और स्वस्थ लोगों को भी यह डाइट अपना लेनी चाहिए। इस लेख में हम आपको सुबह के खाने यानी ब्रेकफास्ट में कुछ हार्ट हेल्दी फूड्स को शामिल करने की सलाह देने वाले हैं, जिसका सही और नियमित रूप से सेवन करना हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक कम करने में आपकी मदद कर सकता है। चलिए जानते हैं हार्ट को हेल्दी रखने के लिए किन फूड्स को डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।
फलों के लिए हेल्दी फ्रूट्स में खट्टे फलों का नाम भी आता है जैसे संतरा, मौसंबी व नींबू आदि को शामिल किया जा सकता है, जो अलग-अलग प्रकार के विटामिन व अन्य कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और उनका सेवन करना आपकी सेहत को कई अलग-अलग फायदे पहुंचा सकता है, जिसमें हार्ट भी शामिल है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए खट्टे फलों का सेवन किया जा सकता है, जिससे हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो सकता है।
सुबह के खाने में ड्राई फ्रूट्स और सीड्स आदि को शामिल करना काफी फायदेमंद रहता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने वाले ड्राई फ्रूट्स आपके हार्ट को भी हेल्दी रखते हैं, जैसे ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश और पिस्ता आदि को ब्रेकफास्ट में शामिल करें जो आपके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करेंगे। इसके साथ ही चिया सीड्स, फ्लेक्स सीड्स और पंपकिन सीड्स को भी अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।
हार्ट के लिए हाई फैट डेयरी प्रोडक्ट्स अच्छे नहीं माने जाते हैं, लेकिन लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स बेहद फायदेमंद रहते हैं। सुबह के खाने में आप लो फैट दही, पनीर या दूध आदि के सेवन कर सकते हैं। ऐसे में आपके शरीर कैल्शियम व प्रोटीन के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे। रोजाना एक गिलास दूध का सेवन जरूर करना चाहिए।
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना बहुत ज्यादा जरूरी है। सुबह के खाने में पालक, ब्रोकली व अन्य हरी सब्जियों को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हरी सब्जियों का सेवन करने से आपके शरीर को कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मिलते हैं, जो आपकी डाइट को हेल्दी रखने में मदद करेंगे।