
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 21, 2020 9:28 PM IST
रमज़ान में करें चिया सीड्स का सेवन, मिलेगी इंस्टैंट एनर्जी और पोषण, जानें Chia Seeds के अन्य फायदे
Health Benefits of Chia Seeds: चिया सीड्स (Chia Seeds) जिन्हें भारत में आम तौर पर सब्जा (Sabja Seeds) के नाम से जाना जाता है, भारतीय शर्बत और स्वीट डिशेज़ में काफी ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसके छोटे-छोटे बीज बहुत ही पौष्टिक माने जाते हैं। खासकर, गर्मियों में इनका सेवन करने से पेट को ठंडक मिलती है। इन दिनों रमज़ान के रोज़े कर रहे लोगों के लिए भी चिया सीड्स का सेवन अच्छा हो सकता है। क्योंकि, इनमें प्रोटीन के अलावा अन्य कई पोषक तत्व भी होते हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर सब्ज़ा या चिया सीड्स (Health Benefits of Chia Seeds in hindi) को क्यों बताया जाता है हेल्दी और सेहत के लिए क्या हैं चिया सीड्स के फायदे।
दरअसल, इनमें कई इसेंशियल फैटी एसिड्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा अल्फा -लिनोलेनिक (alpha-linolenic) और लिनोलिक एसिड (linoleic acid) जैसे तत्व भी शामिल हैं। चिया सीड्स में फैटी एसिड्स के अलावा विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन ई, विटामिन डी की अच्छी मात्रा होती है। तो वहीं, सल्फर, आयरन, आयोडीन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, नियासिन, थायमीन जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी चिया सीड्स की न्यूट्रिशन प्रोफाइल बढ़ाते हैं। साथ ही कई प्रकार के एंटी-ऑक्सिडेंट्स भी इन नन्हें बीजों में मौजूद होते हैं।
फाइबर का एक अच्छा स्रोत होने के कारण यह डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए एक अच्छा फूड है। इसके सेवन से इंसुलिन रेजिस्टेंस और ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार होता है। जिससे, यह डायबिटिक्स के लिए फायदेमंद और रक्त में ग्लूकोज़ या शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होता है। (Food that helps control Blood Sugar Levels)
जी हां, कई स्टडीज़ में चिया सीड्स (Health Benefits of Chia Seeds) को महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार इन पौष्टिक बीजो में पाए जाने वाला अल्फा लिपॉइक एसिड एक इसेंशियल फैटी एसिड है। यह तत्व ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) और सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) की वजह बनने वाली सेल्स के निर्माण को रोकता है। जिससे, महिलाओं को कैंसर के इन घातक प्रकारों से सुरक्षित रहने में मदद होती है। (Chia Seeds Health Benefits)
तुरंत एनर्जी पाने के लिए भी चिया सीड्स का सेवन किया जाता है। यही वजह है कि शारीरिक श्रम करने वाले लोग, एथलिट्स और खिलाड़ी सुबह नाश्ते में चिया सीड्स का सेवन करते हैं। (Foods For Instant Energy)
मोटापा कम करने के लिए चिया सीड्स एक बहुत ज़्यादा पसंद किया जाने वाला और आज़माया गया नुस्खा है। शरीर का मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने में चिया सीड्स मददगार हैं। इसके सेवन से ओवर इटिंग की आदत को भी नियंत्रित करने में मदद होती है। ये बीज डायजेशन को सुधारते हैं। (Weight Loss Food in India)