शुगर पेशेंट के लिए रामबाण हैं ये 5 तरह के आटे, रोजाना सेवन से कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

डायबिटीज के मरीजों को खानपान को लेकर बहुत अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है। कई बार तो डायबिटीज पेशेंट को गेहूं के आटे से बने रोटी तक से परहेज करना पड़ता है। आज हम आपको 5 ऐसे आटे के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका इस्तेमाल डायबिटीज के मरीज भरपूर कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Published : February 2, 2024 7:52 PM IST

मधुमेह या डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें हमारे शरीर का इन्सुलिन लेवल बिगड़ जाता है। इस बीमारी से पीड़ित मरीज के शरीर में इंसुलिन हार्मोन का उत्पादन ठीक तरीके से नहीं हो पाता। जिससे उसके खून में शुगर लेवल बढ़ जाता है। जो हमारे स्वास्थ्य में कई तरह की समस्या पैदा करता है। ऐसे में डायबिटीज के रोगियों को खानपान को लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है। डायबिटीज पेशेंट की बात करें तो कई बार उन्हें गेहूं की रोटी न खाने की भी सलाह दी जाती है। यही कारण है कि आज हम आपको 5 ऐसे आटे के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं यह आटे हमारे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इन पांच बेहतरीन आटे के बारे में..

1. बाजरा का आटा

बाजरा फाइबर और प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। यह न केवल आपके पेट को भरने का काम करता है, बल्कि यह शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। यही कारण है कि इसके सेवन से हमारा ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल बना रहता है।

2. ज्वार का आटा

ज्वार भी एक कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला आटा है। जो हमारे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में काफी मदद करता है। यदि आप गेहूं के विकल्प की तलाश में कोई आटा ढूंढ रहे हैं, तो ज्वार आपकी इस तलाश को पूरा कर सकता है। इसमें फाइबर मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे तत्व भरपूर पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद

फायदेमंद साबित होते हैं।

3. रागी का आटा

रागी एक एंटी डायबिटिक बेहद शानदार आटा है। इसका सेवन करने से हमारे शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ता है। और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में रागी आपके लिए बेहतर अनाज साबित हो सकता है। रागी के आटे की रोटी या अन्य चीजें बनाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं।

4. सोया का आटा

सोयाबीन प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है। इसके अलावा इसका सेवन करने से हमारा ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है। फाइबर की भरपूर मात्रा के कारण यह हमारे पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करता है, गेहूं के विकल्प में सोया का आटा आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

5. नारियल का आटा

फाइबर का बेहतरीन स्रोत नारियल का आटा हमारे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में काफी कारगर है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए डायबिटीज पेशेंट के लिए यह एक बेहतरीन आटे का विकल्प है। नारियल के आटे का इस्तेमाल आप रोटी बनाने में कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source