Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए कसरत और जिम करना ही काफी नही है। शरीर के समुचित विकास और मजबूती के लिए जरूरी पोषकतत्व भी चाहिए। इसके लिए प्रोटीन, फाइबर और विटमिन युक्त फूड का सेवन करना बहुत जरूरी हो जाता है। जो लोग अपनी फिटनेस को लेकर काफी सचेत रहते हैं, ऐसे लोगों का डेली रूटीन जिम जाना और घंटों वर्कआउट करना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, जिम जाना ही काफी नही है, इसके लिए शरीर के लिए हेल्दी फूड का सेवन करना बहुत जरूरी है। तो आइए हम आपको ऐसे 5 फूड्स के बारे में बता रहें हैं जिन्हें जिम जाने वाले जरूर सेवन करें। इन 5 सुपर फूड्स से आपको भरपूर एनर्जी भी मिलेगी और इसको बनाने में आपको टाइम भी नहीं लगेगा। डायट क्लिनिक की चीफ डायटिशियन शीला सेहरावत बता रही हैं कुछ सुपर फूड जो आपके हेल्थ का बेहतर ख्याल रख सकते हैंः
वर्क आउट के तुरंत बाद शरीर को ऊर्जा चाहिए होती है लेकिन वो एेसा फूड हो जो कम मात्रा में खाने से ज्याद ऊर्जा दे। वर्कआउट के बाद आप ड्राई फ्रूटस खा सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स जैसे- काजू, बादाम, पिस्ता, छुआरा, किशमिश आदि। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट होता है जो शरीर को ताकत देता है। इसके अलावा ये शरीर को बीमारियों से भी बचाते हैं।
शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो भी ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसलिए वर्कआउट के पहले या बाद में शकरकंद खाना फायदेमंद होता है। शकरकंद का स्वाद भी मीठा होता है जो वर्कआउट के बाद खाने में आच्छा भी लगता है और जरूरी पोषक तत्व भी देता है।
अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और मिनरल्स होता है। जो स्टैमिना और ताकत बढ़ाने में मदद करता है। आप कच्चा या उबले हुए अंडे वर्कआउट के बाद खा सकते हैं, ये रक्त में गुड केलेस्ट्रॉल एचडीएल की मात्रा को भी बढ़ाता है। अंडे में शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व पाये जाते हैं और यह सुपाच्य भी होता है।
ओट्स में विटामिन-बी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर के तनाव को कम करने में मदद करता है। वर्कआउट के बाद इसे खाने से शरीर की क्षमता और ताकत बढ़ती है। इसे दूध के साथ खा सकते हैं। ओट्स आसानी से पच जाते हैं। ओट्स में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट रक्त में प्रवाहित होकर आपके शरीर को ऊर्जा देता है। ओट्स को आप अपने स्वाद के अनुसार अलग-अलग फ्लेवर में यूज कर सकते हैं।
केले में भरपूर मात्रा में आयरन, विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम होता है जो नर्वस सिस्टम को ठीक रखता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। केला आसानी से उपलब्ध हो जाता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। केले को आप चाहें तो बनाना शेक बनाकर भी पी सकते हैं इससे आप दूध और केले का एक साथ यूज कर सकते हैं।