Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ये फैट फूड नहीं हैं सेहत के लिए बुरे

संतुलित मात्रा में फैट शरीर को शक्ति प्रदान करने के साथ ही सौंदर्य में भी निखार लाता है, इसके लिए कुछ खास खाद्य पदार्थ जरूरी हैं।

ये फैट फूड नहीं हैं सेहत के लिए बुरे
संतुलित मात्रा में फैट शरीर को शक्ति प्रदान करने के साथ ही सौंदर्य में भी निखार लाता है, इसके लिए कुछ खास खाद्य पदार्थ जरूरी हैं। © Shutterstock

Written by Yogita Yadav |Published : August 13, 2019 1:22 PM IST

आमतौर पर फैट फैट (Healthy fat) को हमेशा नकारात्‍मक नजर से देखा जाता है। माना जाता है कि कई बीमारियों की वजह फैट यानी वसा ही है। जबकि वास्‍तविकता यह है कि वसा (Healthy fat) भी हमारे शरीर के लिए उतनी ही जरूरी है,‍ जितने अन्‍य खनिज एवं विटामिन। पर इसकी अधिकता जानलेवा हो सकती है। आइए जानें शरीर के लिए कौन सा फैट (Healthy fat) कितना जरूरी है। संतुलित मात्रा में फैट शरीर को शक्ति प्रदान करने के साथ ही सौंदर्य में भी निखार लाता है, इसके लिए कुछ खास खाद्य पदार्थ जरूरी हैं।

शरीर के लिए क्‍यों जरूरी है फैट (Healthy fat)

वसा अर्थात फैट शरीर को क्रियाशील बनाए रखने में सहयोग करती है। यह पशुओं तथा पौधों दोनों से प्राप्‍त की जा सकती है। फैट को शरीर के लिए जरूरी शक्तिदायक ईंधन भी कहा जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए 100 ग्राम फैट  का प्रयोग करना आवश्यक है। इसको पचाने में शरीर को काफ़ी समय लगता है। यह शरीर में प्रोटीन की आवश्यकता को कम करने के लिए आवश्यक होती है।

वसा के प्रकार (Healthy fat)

खाद्य पदार्थों में कई प्रकार की वसा होती है। इनमें से प्रमुख तीन प्रकार की होती हैं, संतृप्त (सैच्युरेटेड), एकल असंतृप्त (मोनो अनसेचुरेटेड) और बहु-असंतृप्त (पॉली अनसेचुरेटेड)। संतृप्त वसा नुकसानदेह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती है, इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। असंतृप्त वसा कोलेस्ट्रॉल के एचडीएल अंश बढ़ाती है। यह भी सीमित मात्रा में लेना ही ठीक माना जाता है। मोनो सैचुरेटेड और पॉली सैचुरेटेड फैट्स दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं। इन्‍हें अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं गुड फैट के हेल्‍दी सोर्स।

Also Read

More News

हेल्दी फैट्स के स्रोत (Healthy fat)

चिया सीड्स,  चीज़, नारियल का तेल,  दही,  एवोकाडो आदि को गुड फैट का हेल्‍दी सोर्स माना जाता है। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो कि सेहत के लिए लाभकारी फैट माना जाता है। जबकि चीज़ में विटामिन बी12, कैल्शियम, फास्फोरस, सेलेनियम आदि जैसे पोषक तत्व होते हैं इसलिए चीज़ का सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है।

एवोकाडो है खास (Healthy fat)

हेल्‍दी फैट वालें फलों में एवोकाडो खास है। यह एक फैट युक्त फल है। एवोकाडो में 77 प्रतिशत फैट होता है। साथ ही इसमें पोटेशियम, फाइबर आदि पर्याप्त मात्रा में होते हैं। हेल्दी फैट्स युक्त इस फल को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं क्योंकि यह कार्डियोवस्कुलर सिस्टम के लिए लाभकारी होता है।

शहरी अधेड़ उम्र लोगों में होने लगी है इस जरूरी विटामिन की कमी, हो जाएं सावधान!

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यह भी पढ़ें – चाहिए परफेक्‍ट फि‍गर, तो करें बेली डांस

About the Author

... Read More