शाम की हल्की भूख मिटाने के लिए एक हेल्दी रेसिपी ब्रोकोली का सूप

7 बजे लगे जब बच्चों को भूख तो उन्हें पिलाएं यह हेल्दी सूप

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 13, 2018 7:50 AM IST

ब्रोकली में ना केवल भरपूर पोषण होते हैं बल्कि यह टेस्टी भी है। इसे पीने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। रिडूस तलवालकर में टेक्निकल हेड (न्यूट्रिशन) नेहा शेट्टी आपको ब्रोकली का सूप बनाने का तरीका बता रही हैं।

ब्रोकोली का सूप बनाने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी-

  • ब्रोकली - 1 कप (कटा हुआ)
  • आलू - 1 छोटा (उबला हुआ)
  • प्याज - 1
  • लहसुन - 4-5 कली (कटी हुई)
  • तेल - 2 चम्मच
  • नमक और काली मिर्च पाउडर स्वाद के लिए

ब्रोकोली का सूप बनाने का तरीका-

  • ब्रोकली को धोकर काट लें। फ्लोरेट्स का उपयोग करें। आप डंठल का इस्तेमाल सब्जी बनाने के लिए कर सकते हैं। प्याज काट लें और लहसुन को सही तरह छिड़कें। एक कूकर में आलू उबाल लें और उसे छीलकर दो टुकड़ों में काट लें।
  • एक पैन में तेल गरम कर लें और उसमें प्याज और लहसुन डालकर फ्राई कर लें।
  • इसके बाद एक कप ब्रोकली, आलू डालकर मिक्स कर लें। दो मिनट बाद नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसके बाद एक कप पानी सब्जी का सूप डालें और ब्रोकली के नरम होने तक पकाएं।
  • इसे ठंडा होने के बाद ब्लेंड करके प्यूरी बना लें। इसमें दो कप पानी डालकर अच्छी तरह पका लें।
  • स्वाद के लिए काली मिर्च का पाउडर डालें। गार्निश के लिए कटी हुई ब्रोकली डालें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source