Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Healthy Eating Tips in Hindi: क्रिसमस भले ही क्रिश्चियन का त्यौहार है, लेकिन इसे सभी धर्म के लोग धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं। ज्यादातर ऑफिस, होटल और रेस्टोरेंट्स में क्रिसमस की डेकोरेशन हो चुकी है। लोग इस डेकोरेशन के साथ खूब फोटो खिंचवाते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। लेकिन, क्रिसमस का त्यौहार यही तक सीमित नहीं है। आजकल लोग क्रिसमस पर खूब पार्टियां करते हैं। कई लोग बाहर रेस्टोरेंट्स और क्लब में क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं, तो कई लोग अपने घर पर ही क्रिसमस का त्यौहार मनाते हैं। कई लोग अपने घर पर पार्टी ऑर्गेनाइज करते हैं, अपने रिलेटिव्स और दोस्तों को इन्वाइट करते हैं। यह एक-दूसरे से मिलने और अपनों के साथ समय बिताने का एक बेहतरीन तरीका है। लेकिन, इस मौके पर कई लोग ओवरइटिंग कर लेते हैं। इसकी वजह से उन्हें अगले दिन पाचन से जुड़ी दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं। ओवरइटिंग की वजह से गैस, अपच, जलन और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में आपको हेल्दी इटिंग टिप्स को फॉलो करना जरूरी है। अगर आप भी क्रिसमस पार्टी में जा रहे हैं, तो इन 5 टिप्स को जरूर फॉलो करें। इनसे आपको कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी और आप अच्छी तरह से पार्टी भी एन्जॉय कर सकते हैं।
अगर आप क्रिसमस पार्टी में जा रहे हैं, तो भूखे पेट बिल्कुल न जाएं। दरअसल, होता क्या है जब आप कुछ खाकर नहीं जाते हैं तो भूख ज्यादा लगती है और आप ओवरइटिंग कर सकते हैं। इससे आपका पाचन-तंत्र गड़बड़ा सकता है और गैस की समस्या बन सकती है। इसलिए पार्टी में जाने से पहले कुछ हेल्दी खाकर जाएं। आप फल खाकर जा सकते हैं, फलों में फाइबर होता है। इससे आपको ज्यादा भूख नहीं लगेगी और आप ओवरइटिंग से बचेंगे।
वैसे तो पार्टी में फास्ट फूड और मीठी चीजें खाने की इच्छा होती है। लेकिन, इन चीजों को खाकर पार्टी के अगले दिन पेट से जुड़ी दिक्कतें हो जाती हैं। इसलिए आपको पार्टी में भी हेल्दी ऑप्शन को ही अडॉप्ट करना चाहिए। आप एक प्लेट लें और इसके आधे हिस्से में सिर्फ फल और सब्जियां रखें। आधे हिस्से में प्रोटीन और लो कैलोरी स्नैक्स रखें। इससे आप ओवरइटिंग से बचेंगे और आपका वजन भी नियंत्रण में रहेगा।
अगर आप क्रिसमस पार्टी में जाकर ओवरइटिंग नहीं करना चाहते हैं, तो खुद को हाइड्रेटेड जरूर रखें। यह एक बेहतरीन हेल्दी इटिंग टिप्स है, जिससे आप हाइड्रेट रहते हैं और ओवरइटिंग भी नहीं हो पाती है। अगर आप खूब पानी पिएंगे, तो इससे आपको भूख कम लगेगी और आप फास्ट फूड खाने से खुद को बचा लेंगे।
हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाने की सलाह देते हैं। जब आप चबाकर खाते हैं, तो पाचन-तंत्र पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है। इससे कब्ज की समस्या भी नहीं होती है। चबाकर खाने से पेट जल्दी भर जाता है और ओवरइटिंग से बचाव होता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।