खाने-पीने की आदतों से जुड़े ये 6 आसान से बदलाव बदल देंगे आपकी जिंदगी, जानें क्या है इसके फायदे

Healthy eating habits: फिट और हेल्दी रहने के लिए सही डाइट और एक्सरसाइज के साथ-साथ खाने-पीने से जुड़ी आदतों को भी हेल्दी बनाना जरूरी है। जानें खाने-पीने से जुड़ी उन खास आदतों के बारे में जो हमारे शरीर को बीमारियों से दूर रखते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 14, 2023 12:57 PM IST

Eating habits that keep you healthy: स्वस्थ रहने के लिए अपने लाइफस्टाइल को हेल्दी रहना बहुत ज्यादा जरूरी है। जब भी हेल्दी लाइफस्टाइल की बात आती है, तो हम आमतौर पर एक्सरसाइज के बारे में ही सोचने लगते हैं और सुबह जल्दी उठकर सैर पर जाने की बात करते हैं। लेकिन हेल्दी रहने के लिए खाने पीने से जुड़ी आदतों का होना बहुत जरूरी है। अगर आप रोजाना अच्छी डाइट ले रहे हैं लेकिन आपकी खानपान से जुड़ी आदतें सही नहीं है, तो आपका स्वास्थ्य धीरे-धीरे खराब हो जाता है। इसलिए जितना हेल्दी फूड्स जरूरी हैं उतना ही ज्यादा डाइट से जुड़ी आदतों का अच्छा होना भी बहुत जरूरी है। अगर आप भी खुद को व अपने परिवार को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आपके लिए हम खान पान से जुड़ी कुछ अच्छी आदतें बताने वाले हैं। (Tips to stay healthy)

1. सुबह उठते ही गुनगुना पानी जरूरी

खाने पीने से जुड़ी आदतों की शुरुआत दिन के साथ ही होती है और इसलिए सुबह उठते ही गुनगुना पानी का एक गिलास पीने की सलाह दी जाती है। गुनगुने पानी को धीरे-धीरे घूंट भरते हुए पीते रहें। आप चाहें तो इसमें आधा चम्मच शहद या आधा नींबू भी निचोड़ सकते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं।

2. खाली पेट चाय पीने की गलती

सुबह के समय खाली पेट चाय पीना हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी सबसे ज्यादा बुरी आदतों में से एक ही है, जो आपके मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन दोनों को ही नुकसान पहुंचाती है। साथ ही सुबह चाय पीने से आपकी भूख काफी हद तक कम हो जाती है और इस कारण आपको न्यूट्रिशन नहीं मिल पाता है।

3. ब्रेकफास्ट में रखें लें प्रोटीन डाइट

ब्रेकफास्ट हमारे दिन का सबसे जरूरी भोजन में से एक है, क्योंकि रातभर खाली पेट रहने के बाद हमारे शरीर को कुछ न्यूट्रिशन मिलने जा रहा होता है। इसलिए प्रोटीन रिच फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें, जैसे ड्राई फ्रूट्स, ओट्स, सोयाबीन, डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडे व चिकन आदि।

4. दोपहर में लें खूब सब्जियां व फल

दोपहल के समय डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जो आसानी से पच जाएं और इनसे आपको खूब विटामिन, मिनरल्स व अन्य जरूरी पोषक तत्व मिलते रहें। इसलिए आपको डाइट में फल व सब्जियां शामिल कर लेनी चाहिए। साथ ही डाइट में सीड्स आदि को भी शामिल किया जा सकता है।

5. रात को लें दालें व साबुत अनाज

रात के समय अपने खानपान की आदतों का खास ध्यान रखना जरूरी है। रात के समय ज्यादा तला हुआ, मसालेदार या एसिडिक फूड्स नहीं खाने चाहिए। इसलिए रात के समय अपनी डाइट में दालें और साबुत अनाज आदि का सेवन करने की सलाह दी जाती है साथ ही साथ आप एग व्हाइट को भी शामिल कर सकते हैं।

6. स्नैक्स में हेल्दी चीजें ही चुने

स्नैक्स हमारी हेल्दी डाइट का एक जरूरी हिस्सा बना चुका है और इसिलए स्नैक्स भी हेल्दी होना जरूरी है। कुछ बार लोग हेल्दी डाइट फॉलो करते हुए स्नैक्स ले लेते हैं और उसमें अनहेल्दी फूड्स जैसे शुगर कैंडी, चिप्स आदि का सेवन करने लगते हैं। लेकिन हेल्दी स्नैक्स के रूप में आप भुना हुआ चना, मखाना, फ्रूट्स, सीड्स व नट्स का सेवन कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source