• हिंदी

Winter Diet: विंटर सीज़न में ज़रूर खाएं अंगूर, वेट लॉस में होगी मदद

Winter Diet: विंटर सीज़न में ज़रूर खाएं अंगूर, वेट लॉस में होगी मदद
अंगूरों को मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने में मददगार बताया जाता है। विभिन्न स्टडीज़ में यह बात साबित हुई है कि जो लोग अंगूर का सेवन करते हैं उनकी मेटाबॉलिक रेट अच्छी होती है।

वर्कआउट के बाद अंगूर का जूस पीने की सलाह भी कई हेल्थ एक्सपर्ट्स देते हैं। इस तरह आपको माइक्रोन्यट्रिएंट्स, पानी और विटामिन सी भी प्राप्त होता है। साथ ही वजन मेंटेन करने में भी आसानी होती है।

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 23, 2019 11:32 AM IST

अंगूर ( Grapes)  के फल स्वाद में खट्टे-मीठे होते हैं। सर्दियों में अच्छी क्वालिटी के अंगूर आराम से बाज़ार में उपलब्ध होते हैं। लेकिन क्या कैलोरी या फ्रूक्टोज़ के हाई लेवल की वजह से अंगूर खाने से बचते हैं। (Grapes Health Benefits), लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करके आप अंगूर से होने वाले फायदों को नहीं पा पाते। अंगूर खाने से आपके शरीर को क्या फायदे होते हैं,जो इस प्रकार हैं।(Grapes Health Benefits)

गुड़ कोलेक्सट्रॉल बढ़ाकर दिल को रखता है हेल्दी:

काले अंगूरों में मौजूद फ्लेवेनॉइड्स शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। इसकी वजह से कोरोनरी हार्ट डिज़िज़ेज का खतरा कम होता है और कार्डियोवैल्क्युलर हेल्थ में सुधार होता है। इस तरह यह आपके दिल की सेहत के लिए अच्छा है।

इम्यूनिटी बढ़ाकर बचाता है बीमारियों से:

काले अंगूरों को इम्यूनिटी के लिए एक सुपरफूड की तरह माना जाता है। ये फल आपको विटामिन सी की अच्छी मात्रा भी प्रदान करते हैं। अंगूर का फल बढ़ती उम्र का असर भी कम दिखाता है और इस तरह आप हेल्दी, एनर्जेटिक और जवां दिखते हैं।

Also Read

More News

यह भी पढ़ें -इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए खाएं विटामिन सी से भरपूर फूड

मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने और वेट लॉस में मददगार:

अंगूरों को मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने में मददगार बताया जाता है। विभिन्न स्टडीज़ में यह बात साबित हुई है कि जो लोग अंगूर का सेवन करते हैं उनकी मेटाबॉलिक रेट अच्छी होती है। इसी तरह यह नन्हें फल आपको स्लिम दिखने में भी मदद कर सकते हैं। वर्कआउट के बाद अंगूर का जूस पीने की सलाह भी कई हेल्थ एक्सपर्ट्स देते हैं। इस तरह आपको माइक्रोन्यट्रिएंट्स, पानी और विटामिन सी भी प्राप्त होता है। साथ ही वजन मेंटेन करने में भी आसानी होती है।

यह भी पढ़ें - जिम सेशन से पहले ना खाएं ये हेल्दी चीज़ें, हो सकती है गड़बड़

यह भी पढ़ें- विंटर सीजन में खुद को और बच्चों को रखें हेल्दी, अपनाएं ये हेल्दी आदतें